[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घर का काम काज छोड़ रहती है ग्रामीणों के बीच गांव के विभिन्न विकास की चर्चा गांव वालों के साथ : काजड़ा ग्राम पंचायत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

घर का काम काज छोड़ रहती है ग्रामीणों के बीच गांव के विभिन्न विकास की चर्चा गांव वालों के साथ : काजड़ा ग्राम पंचायत

झुंझुनूं जिले की एक ऐसी महिला सरपंच जिसने विकास कार्यों में सूरजगढ़ विधानसभा का नाम किया रोशन जीवन स्तर में सकारात्मक सोच और कूड़े को कूड़ा गाड़ी में डालने की अपील : सरपंच - मंजू तंवर

सूरजगढ़ : क्षेत्र के पंचायत समिति की काजड़ा ग्राम पंचायत में गांव वालों के जीवन स्तर में एक सकारात्मक बदलाव लाने और सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए काजड़ा पंचायत भवन में पिरामल फाउंडेशन में काम कर रहे गांधी फ़ेलो द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक करना और मलेरिया से बचने के उपाय लोगों के साथ साझा करना था। झुंझुनूं जिले के सरकारी स्कूलों में सामाजिक भावनात्मक और नैतिम शिक्षण प्रोग्राम के तहत काम कर रहे गांधी फ़ेलो ने गाँव वालों को मलेरिया जैसी बिमारियों से बचने के उपाय बताने के साथ ही साफ-सफाई के महत्व को भी बताया।

इस कार्यक्रम के दौरान सरपंच मंजु तंवर ने गांव वालों के लिए कचरे के प्रबंधन पर भी बात की और कचरे को गांवों में जाने वाली कचरा गाड़ी में ही डालने का आग्रह किया। इस उत्साह जनक कार्यक्रम में सभी गांव वालों ने सक्रिय भाग लिया और गांव के सामाजिक-आर्थिक विकास में अपनी भूमिका निभाने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad