दिनदहाडे़ सूने मकान में घुसकर चोरी:सोने-चांदी के जेवरात सहित कैश ले गए, घर के सदस्य गए हुए थे बाहर
दिनदहाडे़ सूने मकान में घुसकर चोरी:सोने-चांदी के जेवरात सहित कैश ले गए, घर के सदस्य गए हुए थे बाहर

सूरजगढ : झुंझुनूं के सूरजगढ कस्बे में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। चोर दिनदहाडे़ मकान में घुसकर कमरे में रखा संदूक का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों रूपए के सोने चांदी के जेवरात चुराकर ले गए। घटना के दौरान घर पर कोई नहीं था। घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे।
इस संबंध में वार्ड नं 11 निवासी राधेश्याम पुत्र पूर्णमल ने सूरजगढ़ थाना में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि वह काम पर गया था, जबकि पत्नी लावणी (फसलों की कटाई) के लिए खेत गई थी। बेटा और उसकी पत्नी ससुराल गए थे।
घर पर ताला लगा हुआ था। दोपहर को साढे तीन बजे के करीब मेरा बेटा और उसकी पत्नी घर पर आए तो देखा की कमरे में रखी संदूक का ताला टूटा हुआ था। उसमें रखे 1500 रुपए नगद, दो सोने की बोरलें, दो नथ, दो कानों की जोड़ी, एक गले का पेंडल, एक अंगूठी, दो नाक कांटे तथा दो जोड़ी चांदी की पायजेब, 5 जोड़ी हल्की, तीन जोड़ी माला, 5 जोड़ी अंगुठियां एवं मच्छी गायब थे।
इसी तरह दूसरे कमरे की अलमारी में रखे एक जोड़ी भारी चांदी की पायजेब, एक हाथ का ब्रासलेट, अंगूठी तथा 11 हजार रूपए गायब थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।