विश्व पुस्तक दिवस पर जिला लाइब्रेरी में लगाई ऐतिहासिक पुस्तक प्रदर्शनी
विश्व पुस्तक दिवस पर जिला लाइब्रेरी में लगाई ऐतिहासिक पुस्तक प्रदर्शनी
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं : विश्व पुस्तक दिवस मंगलवार को मनाया गया। जिला पुस्तकालय एवं सावित्री बाई फूले वाचनालय में पुस्तक प्रदर्शनी लगाई। जिसमें विभिन्न विषयों की पुस्तकें पाठकों के लिए प्रदर्शित की गई। मुख्य अतिथि जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह ने किताब की महत्ता बताते हुए इनका नियमित अध्ययन करने की बात कही। एक किताब जीवन की दिशा और दशा दोनों बदल सकती है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक पवन पूनिया ने कहा कि युवाओं को मौजूद पुस्तकों के संग्रह का अध्ययन के जरिए लाभ उठान चाहिए। प्रदर्शनी में संविधान की मूल प्रति, गीता प्रेस गोरखपुर से प्रकाशित जयदयाल गोयनका की श्रीमद्भागवत गीता तत्वविवेचनी, गुरु ग्रंथ साहब व बीकानेर रियासत के इतिहास की पुस्तकों की प्रमाणिक प्रतियां भी शामिल हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036976


