बलारां में वचन सिद्ध पुजारी की मुर्ती हुई स्थापित
बलारां में वचन सिद्ध पुजारी की मुर्ती हुई स्थापित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : घनश्याम दीक्षित
बेरी : उपखण्ड के गांव बलारां में बचन सिद्ध पुजारी मदन दास की मुर्ती विधीविधान से स्थापित की गई। इस अवसर पर ग्रामीण जन और महिलाएं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। पुजारी अपने समय में बालाजी की सेवा भक्ति में लीन रहते थे तथा उनके मुंह से निकली वाणी हमेशा सत्य होती थी। आज पुजारी की मुर्ति उन्ही के भान्जे नरेश स्वामी द्वारा मंदिर में में स्थापित करदी गई तथा सुन्दर काण्ड का पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण जन तथा महिलाओं की अपार भीड़ रही। उक्त जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता अशोक जोशी ने दी।