[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रथम प्रयास में ही IAS परीक्षा में चयन होने पर निदेशक संदीप नेहरा ने गाँव में जाकर किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

प्रथम प्रयास में ही IAS परीक्षा में चयन होने पर निदेशक संदीप नेहरा ने गाँव में जाकर किया सम्मान

नोबल शिक्षण समूह-देवलावास द्वारा संचालित नोबल पी. जी. कॉलेज, बुहाना में काजला की बेटी नेहा भगेसरा पुत्री मुनेश भगेसरा का प्रथम प्रयास में ही IAS परीक्षा में चयन होने पर निदेशक संदीप नेहरा ने गाँव में जाकर किया सम्मान...

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : योगेश यादव 

देवलावास (बुहाना) : नोबल शिक्षण समूह-देवलावास द्वारा संचालित नोबल पी. जी. कॉलेज, बुहाना में काजला की बेटी नेहा भगेसरा पुत्री मुनेश भगेसरा का प्रथम प्रयास में ही IAS परीक्षा में चयन होने पर निदेशक संदीप नेहरा ने गाँव में जाकर किया सम्मान। संदीप नेहरा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे जब IAS परीक्षा उत्तीर्ण कर उच्च प्रशासनिक पदों पर बैठेंगे तो गाँवों की समस्याओं को समझकर, उनका उचित सामाधान भी अच्छे ढंग से होगा।

नेहा बेटी ने UPSC की परीक्षा में 719 वीं रैंक प्राप्त कर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों व अभिभावकों में जबरदस्त ऊर्जा का संचारण किया है। नेहा के मामा रमेश भालोठिया, सरपंच-कुहाडवास ने बच्ची के सम्मान में गाँव में प्रोग्राम आयोजित किया। पापा मुनेश व मम्मी मुकेश देवी को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। बच्ची की सफलता में इन सभी परिवार सदस्यों की महत्पूर्ण भूमिका रहीं।

नेहा के मम्मी पापा ने बच्ची की सफ़लता में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की – पापा का स्वयं का लक्ष्य था कि मैं खुद IAS बनूँ, जो पूरा नहीं हुआ किसी कारणवश, तो बेटी के माध्यम से पूरा किया, परिवार कि इच्छा ग्रामीण क्षेत्र के लिए कुछ कर गुजरने की हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad