शादी से लौटते समय कार पलटी, रिटायर फौजी की मौत:एक व्यक्ति गंभीर घायल, सड़क पर अचानक जानवर आने से हुआ हादसा
शादी से लौटते समय कार पलटी, रिटायर फौजी की मौत:एक व्यक्ति गंभीर घायल, सड़क पर अचानक जानवर आने से हुआ हादसा
फतेहपुर : फतेहपुर में शनिवार रात 10 बजे बारात से वापस अपने गांव लौटते समय कार अनकंट्रोल होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया।
सदर थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार रात को 9:30 बजे सालासर के कोलासर गांव से फतेहपुर के ग्राम डाबरी बारात आई हुई थी। इस बारात में शामिल लोग शादी से वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी फतेहपुर दिल्ली हाईवे पर बलोद गांव के पास गाड़ी के आगे अचानक आए जानवर का बचाने के चक्कर में कार पलट गई। हादसे में दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से राजकीय धानुका उप जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया। जहां पर इलाज के दौरान हरफूल (55) पुत्र पूराराम की मौत हो गई। वहीं सांवरमल (46) पुत्र अन्नाराम गंभीर घायल हो गए। जिसे जिला अस्पताल सीकर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार हादसे में मरने वाला हरफूल आर्मी से रिटायर था। दो बेटे हैं, दोनों ही पढ़ाई करते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2019669


