खेतड़ी में 6 दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ:महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा,सजीव झांकियां सजाईं
खेतड़ी में 6 दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ:महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा,सजीव झांकियां सजाईं

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के संजयनगर पंचायत की ढाणी आशाकाला में शनिवार को 6 दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान महिलाओं ने गांव में कलश यात्रा निकाली, जिसका ग्रामीणों की ओर से जगह-जगह स्वागत किया गया। वृंदावन के कथा वाचक राजेश कृष्ण महाराज के सानिध्य में कथा का शुभारंभ किया गया।
श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन कथावाचक राजेश कृष्ण महाराज ने कहा कि हिंदू धर्म में गौ सेवा सबसे बड़ा धर्म माना गया है। शास्त्रों के अनुसार गाय का दान करना भी मनुष्य जीवन में अति महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को जीव जंतुओं की रक्षा के लिए आगे आकर कार्य करने चाहिए। मनुष्य की पवित्र आत्मा एवं धार्मिक अनुष्ठानों से भगवान की दृष्टि को पाया जा सकता है। मनुष्य को अपने जीवन में शुद्ध एवं सहकारी होना चाहिए, ताकि ईश्वर अपनी कृपा अपने भक्तों पर बनाकर रख सकें।
हिंदू धर्म में देवी-दवताओं पूजन मात्र से ही दया दृष्टि को हासिल किया जा सकता है। कथा सुनने मात्र से ही मनुष्य का मन पवित्र हो जाता है। प्रत्येक व्यक्ति को धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर मन को शुद्ध करना चाहिए। हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को गौ माता की सेवा करने से पुण्य को हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान संजीव झांकियां सजाकर गांव का भ्रमण करवाया गया। इसके अलावा घाटी वाले बालाजी मंदिर मीनावाली से महिलाओं द्वारा कलश यात्रा का आयोजन किया गया।
ये रहे मौजूद
इस दौरान ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर सरपंच केवलराम, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह फौजी, जयपाल सिंह, नरपतसिंह, ओमवीर सिंह, बबलू तंवर, जगदीश सिंह, अमरसिंह, कुंदन सिंह, शीशराम, झाबरमल्ल, पवन सिंह, गिरवर सिंह, रामस्वरूप सिंह, बच्चन सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।