[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कार एक्सीडेंट में घायल को जयपुर रेफर किया:2 मृतकों के शव सौंपे; बलारा इलाके में आमने-सामने हुई थी कारों की भिड़ंत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कार एक्सीडेंट में घायल को जयपुर रेफर किया:2 मृतकों के शव सौंपे; बलारा इलाके में आमने-सामने हुई थी कारों की भिड़ंत

कार एक्सीडेंट में घायल को जयपुर रेफर किया:2 मृतकों के शव सौंपे; बलारा इलाके में आमने-सामने हुई थी कारों की भिड़ंत

झुंझुनूं : झुंझुनूं में बुधवार शाम हुए कार एक्सींडेट में गंभीर घायल हुए युवक को जयपुर रेफर किया गया है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई थी। दोनों का आज बीडीके हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए।

बता दें कि बुधवार शाम मुकुंदगढ़ के नजदीक पबाना रोड पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में एक दिल्ली निवासी तो दूसरा चूरू जिले का रहने वाला था। हादसा बलारा थाना क्षेत्र के पबाना रोड पर पेट्रोल पंप के पास हुआ था।

हादसे में पांच अन्य घायल हो गए थे। घायलों को झुंझुनूं राजकीय भगवानदास खेतान अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से एक की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। चार घायलों का बीडीके में इलाज चल रहा है।

बुधवार शाम दिल्ली निवासी रवींद्र अपने परिवार के साथ सालासर बालाजी के दर्शन करने के बाद दिल्ली लौट रहा था। पबाना रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही एक कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में दिल्ली निवासी जसवंत (60) पुत्र ओमप्रकाश व दूसरी कार में सवार चूरू जिले के रामलाल (45) पुत्र सांवरमल की मौत हो गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin