[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में ग्रामीणों ने यज्ञ में दी आहुतियां:धार्मिक कार्यों में आहुतियां देने का आह्लान, मंदिर में भंडारे का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में ग्रामीणों ने यज्ञ में दी आहुतियां:धार्मिक कार्यों में आहुतियां देने का आह्लान, मंदिर में भंडारे का आयोजन

खेतड़ी में ग्रामीणों ने यज्ञ में दी आहुतियां:धार्मिक कार्यों में आहुतियां देने का आह्लान, मंदिर में भंडारे का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राजेश कुमार गुप्ता

खेतड़ी : खेतड़ी के मुख्य बाजार स्थित श्री रामायण सत्संग संस्था के शताब्दी महोत्सव पर गुरुवार को हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। पंडित प्रकाश शास्त्री के सानिधय में ग्रामीणों ने यज्ञ में आहुतियां देकर खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के मुख्य यजमान संस्था के अध्यक्ष लीलाधर सैनी व नगरपालिका अध्यक्ष गीता देवी सैनी थे।

श्री रामायण सत्संग संस्था खेतड़ी में रामनवमी के अवसर पर गुरुवार को पंडित प्रकाश शास्त्री के सानिधय में हवन किया गया कार्यक्रम के मुख्य यजमान संस्था के अध्यक्ष लीलाधर सैनी व नगरपालिका अध्यक्ष गीता देवी सैनी थे। इससे पहले सोमवार को शारदा पुजन मंगलवार को राम जन्म का पाठ सांयकाल भगवान श्री राम लक्ष्मण सीता हनुमान राधाकृष्ण शिव की आर्कषक झांकियां निकालकर नगर परिक्रमा करवाई गई । भव्य डेकोरेशन व आतिशबाजी की गई। लीलाधर सैनी ने कहा कि संस्था का यह शताब्दी वर्ष था जिसको एक ऐतिहासिक पल बनाने के लिए पंजाब का बैगपाइपर बैण्ड व राम दरबार के लिए बग्घी तथा खेतड़ी शहर का नामी जयदिया बैण्ड साथ में भव्य आतिशबाजी देखने योग्य नजारा था वह इसकी साथ ही मंदिर में रंग रोगन करवाकर भव्य डेकोरेशन किया गया।

पंडित प्रकाश शास्त्री ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में धार्मिक अनुष्ठान करने चाहिए। भगवान के प्रति आस्था रखने से सदैव जीवन आनंदमय रहता है तो भगवान की भक्ति करने से अपने भक्तों पर हमेशा भगवान की कृपा रहती हैं। प्रत्येक व्यक्ति को जीव जंतुओं की सेवा करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। गाय का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है, इसकी पुजा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। हिन्दू धर्म में गाय माता को विशेष स्थान दिया गया है, गाय के गुणों से मनुष्य अनेक प्रकार की बिमारियों से भी मुक्ति पाता है।

हवन के बाद मंदिर में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोग ने बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। सांयकाल भगवान श्री रामायण का पाठ कर प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर महामंत्री प्रदीप कुमार झुन्झुनू वाला, नरेन्द्र भार्गव, कोषाध्यक्ष विजेश गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, पुजारी कृष्ण शर्मा, लक्ष्मीकांत जोशी, अनिल गुप्ता, सुभाष पंसारी, अमित सैनी, मीडिया प्रभारी निहार गर्ग, अभिषेक गर्ग,मिठु शर्मा, डालचंद सिंधी,प्रवीण गुप्ता,सुशील शर्मा सहित दर्जनों भक्त उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin