[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

यमुना जल के लिए सर्वे जारी : बनगोठड़ी के छापरा में हुआ सर्वे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

यमुना जल के लिए सर्वे जारी : बनगोठड़ी के छापरा में हुआ सर्वे

हांसियावास रिजर्वेयर के सबसे नजदीक‌ होगा यहां का संभावित रिजर्वेयर

झुंझुनूं : जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की टीम ने रविवार को पिलानी में विभिन्न क्षेत्रों में वाटर रिजर्वेयर बनाने के लिए सर्वे किया। टीम ने हमीनपुर कलां, बनगोठड़ी, धींधवा का दौरा किया और छापरा में सर्वे कर ग्राऊंड रिपोर्ट तैयार की। गौरतलब है कि जिले में उपयुक्त स्थानों पर वाटर रिजर्वेयर बनाया जाएगा, ताकि यमुना जल को जिले में अधिक से अधिक रिजर्व किया जा सके। पिलानी के इन क्षेत्रों में यदि रिजर्वेयर उपयुक्त परिस्थितियां मिलने पर बनाया जाता है, तो वह चूरू के हांसियावास में बनने वाले वाटर रिजर्वेयर के सबसे नजदीक होगा। इन रिजर्वेयर में यमुना का जल संरक्षित किया जाएगा।

सर्वे के दौरान जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता महेंद्र कुमार बुरडक, सहायक अभियंता अभिषेक सैनी एवं सुलभ कुमावत, कनिष्ठ अभियंता शुभम गढ़वाल एवं अब्दुल कय्यूम आदि मौजूद रहे, वहीं पिलानी तहसीलदार कमलदीप पूनिया, पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता शरद माथुर, पीएचईडी के अधिशाषी अभियंता मदन मीणा, वाटर शेड के अधिशाषी अभियंता सुभाष चन्द्र, सहायक विकास अधिकारी सुखदेव एवं विनोद ने इस संबंध में ग्रामीणों से भी विस्तार से चर्चा की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77