[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनू : सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर हुआ “रन फॉर यूनिटी” का हुआ आयोजन।


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनू : सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर हुआ “रन फॉर यूनिटी” का हुआ आयोजन।

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर हुआ “रन फॉर यूनिटी” का हुआ आयोजन।

राजस्थान, झुंझुनू : जिला प्रशासन द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147 वीं जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) पर स्वर्ण जयंती जिला स्टेडियम से राजकीय जेपी जानू उच्च माध्यमिक विद्यालय तक एकता, अखंडता के लिए रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। एकता दौड़ को जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी और एसपी मृदुल कछावा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर जेपी गौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल, नगर परिषद आयुक्त दलीप पुनिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार डांगी, पुलिस उप अधीक्षक शहरी शंकर लाल छाबा, जिला खेल अधिकारी राजेश ओला, जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र झुंझुनूं मधु यादव, अतिरिक्त परियोजना समन्वयक समसा कमलेश तेतरवाल, शहर कोतवाल सुरेन्द्र देगड़ा, जिला पदाधिकारी, पुलिस जवान, युवा प्रतिभागी और नागरिकों ने भाग लिया।

दौड़ में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को जिला प्रशासन और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना की टी शर्ट और जलापन वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजीव गांधी युवा मित्र विजय हिन्द जालिमपुरा ने किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी द्वारा सभी पदाधिकारियों और कार्मिकों को एकता शपथ दिलाई गई। वहीं उदयपुरवाटी में उपखण्ड अधिकारी राम सिंह राजावत ने भी राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलवाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22