अवैध बजरी खनन और परिवहन पर कार्रवाई:दुधवा नदी से बजरी ले जा रहा डंपर जब्त, चालक गिरफ्तार
अवैध बजरी खनन और परिवहन पर कार्रवाई:दुधवा नदी से बजरी ले जा रहा डंपर जब्त, चालक गिरफ्तार
मेहाड़ा : मेहाड़ा पुलिस ने गुरुवार को दुधवा नदी में हो रहे अवैध खनन पर कार्रवाई की। पुलिस ने हरियाणा के युवक को गिरफ्तार कर बजरी से भरा डंपर जब्त किया है।
थानाधिकारी राजवीरसिंह शेखावत ने बताया कि अवैध खनन को लेकर विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को सूचना मिली कि दुधवा नदी के खनन क्षेत्र में सरकार द्वारा रोक लगाने के बावजूद भी कुछ लोग खनन कर डंपरों में बजरी भर रहे है। जिसके बाद पुलिस टीम का गठन कर मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने बजरी लेकर जा रहे डंपर को रुकवाया और ड्राइवर से पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिसके बाद हरियाणा के वार्ड 10 नारनौल निवासी रविंद्र पुत्र हरिराम सोनी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही डंपर को भी जब्त कर लिया।
बता दें कि दुधवा नदी में अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों की ओर से प्रभावी रोक लगाने को लेकर प्रशासन से मांग कर चुके है। लेकिन दुधवा का खनन क्षेत्र हरियाणा सीमा से सटा होने के कारण पड़ोसी राज्य के लोग अवैध खनन के धंधे से जुड़े हुए है। नदी क्षेत्र में मशीनों से खनन किया जाता है। थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस की ओर से लगातार खनन क्षेत्र में दबिश दी जा रही है। इस दौरान यदि कोई अवैध खनन करते पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035695
