हत्या के प्रयास के मामले में फरार 2 आरोपी गिरफ्तार
हत्या के प्रयास के मामले में फरार 2 आरोपी गिरफ्तार
नीमकाथाना : 100 दिवसीय कार्य योजना में पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में तीन माह से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली सीआई हरिनारायण मीणा ने बताया कि 14 नवंबर 2023 को कमला देवी पत्नी दामोदर सिंगीवाल के पोते आशिक के साथ जितेन्द्र के लड़कों ने मारपीट कर ली थी।
इसका उलाहना देने कमला देवी का बेटा करण जितेन्द्र के घर गया था, लेकिन जितेन्द्र पुत्र पवन कुमार सिंगीवाल व रामलाल पुत्र इंद्राज उर्फ अतराज सिंगीवाल ने करण के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया व चले गए। कमला देवी की रिपोर्ट पर पुलिस ने 18 नवंबर को आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया, लेकिन दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार हो गए।
एसपी प्रवीण नायक नूनावत के निर्देश पर एएसपी गिरधारीलाल शर्मा की देखरेख में सीओ अनुज डाल व सीआई हरिनारायण मीणा ने 100 दिवसीय कार्य योजना में आरोपियों की तलाश शुरू की। घटना के तीन माह 15 दिन बाद खेतड़ी मोड़ से पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र व रामलाल सिंगीवाल को गिरफ्तार किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2036571


