[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

क्षत्रिय समाज के सम्मेलन में राजेंद्र राठौड़ ने की शिरकत:शुभकरण चौधरी ने वायरल हो रहे अपने बयान पर खेद जताया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

क्षत्रिय समाज के सम्मेलन में राजेंद्र राठौड़ ने की शिरकत:शुभकरण चौधरी ने वायरल हो रहे अपने बयान पर खेद जताया

क्षत्रिय समाज के सम्मेलन में राजेंद्र राठौड़ ने की शिरकत:शुभकरण चौधरी ने वायरल हो रहे अपने बयान पर खेद जताया

पिलानी : पूर्व मंत्री और राजेंद्र राठौड़ बुधवार को देर शाम पिलानी में क्षत्रिय समाज के सम्मेलन में शामिल हुए। राठौड़ ने क्षत्रिय समाज से लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में वोट डालने की अपील की। कार्यक्रम में झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी शुभकरण चौधरी भी मौजूद थे।

सम्मेलन में पहुंचने पर राजेंद्र राठौड़ का पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिंह शेखावत द्वारा जिले के क्षत्रिय समाज की ओर से साफा पहना कर और तलवार भेंट कर स्वागत किया गया।

सम्मेलन में राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि पार्टी ने समाज को हमेशा उचित प्रतिनिधित्व दिया है और क्षत्रिय समाज भी हमेशा भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में मजबूती से खड़ा रहा है। इस चुनाव में भी क्षत्रिय समाज ने पार्टी का साथ देने का ही निर्णय लिया है।

भाजपा प्रत्याशी शुभ करण चौधरी ने राजपूत समाज के लिए वायरल हो रहे अपने एक बयान को लेकर स्पष्टीकरण दिया कि राजपूत समाज का वो दिल से सम्मान करते हैं। चौधरी ने कहा कि उन्होंने एक लोकोक्ति का जिक्र किया था जिसे उनके विरोधियों ने पूरे समाज पर की गई टिप्पणी के रूप में वायरल किया है। शुभकरण चौधरी ने कहा कि उनकी कही किसी बात से किसी को ठेस पहुंची है तो वे खेद व्यक्त करते हैं।

ये रहे मौजूद
सम्मेलन में उम्मेद सिंह निर्वाण, कुलदीप सिंह, एडवोकेट बिरजू सिंह, बिजेंद्र सिंह इंद्रपुरा, गोविन्द सिंह, नरेन्द्र सिंह राठौड़, राजपाल सिंह, जगदीश सिंह बेरी, प्रवीण सिंह बनगोठड़ी, प्रमोद सिंह, हर्षवर्धन सिंह, पृथ्वीसिंह बालापोता, गुमान सिंह गारिण्डा, प्रवीण खुडानिया, नरेश, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, सुनील झेरली, कुलदीप छापड़ा, तेजपाल सिंह छापड़ा, गौतम सिंह, कृष्ण सिंह, विजय सिंह सहित क्षेत्र के क्षत्रिय समाज के प्रमुख लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22