ईशा सोशल सोसायटी ने समाज के वंचिल लोगों की मदद करने का बीड़ा संभाल लिया है
ईशा सोशल सोसायटी एक स्वंमसेवी और स्वंम वित्तपोषी संस्था है। जिसने अपने ही खर्चे पर समाज सेवा का ये पुण्य कार्य अपने हाथों में लिया है
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राजेश कुमार गुप्ता
खेतड़ी : ईशा सोशल सोसायटीने समाज के वंचिल लोगों की मदद करने का बीड़ा संभाल लिया है। 20 मार्च 2024 को इसकी स्थापना की गई। जिसमें सोसायटी के कार्यकर्ताओं द्वारा अनेकों समाज सेवा के कार्य किए गए। इसी कड़ी में एक और जनसेवा का कार्य इस सोसायटी ने संभाला। ईशा सोसियल सोसायटी की ही कार्यकर्ता रवीना भावरीया के पिताजी के जन्मदिन के अवसर पर ये समाज सेवा का कार्य किया गया। जिसमें निराश्रित और बेसहारा औरतों के आश्रम में सब्जीयां दान की गई। जिनको खाकर इन बेसहारा महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार होगा। साथ ही कई और तरीकों की एक्टिविटीज भी करवाई गई, जिसमें पेपर के बैग्स आदि शामिल है। इन सारी एक्टीविटीज में सभी महिलाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। जिस दौरान महिलाएं काफी खुश दिखाई दीं। साथ ही महिलाओं का कहना था कि उनको ऐसे कार्यक्रमों की समय समय पर जरुरत है। आपको बता दें ईशा सोशल सोसायटी एक स्वंमसेवी और स्वंम वित्तपोषी संस्था है। जिसने अपने ही खर्चे पर समाज सेवा का ये पुण्य कार्य अपने हाथों में लिया है। इस संस्था का उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग और बुजूर्गों की सेवा और सहारा बनना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037761


