[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सांप के डंसने से व्यक्ति की बिगड़ी तबीयत:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, खेत में कर रहा था काम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सांप के डंसने से व्यक्ति की बिगड़ी तबीयत:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, खेत में कर रहा था काम

सांप के डंसने से व्यक्ति की बिगड़ी तबीयत:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, खेत में कर रहा था काम

चूरू : चूरू के दूधवाखारा थाना इलाके के सिसरला गांव में खेत में काम करते समय व्यक्ति को जहरीले सांप ने डंस लिया। जिससे व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई। जिसको परिवार के लोगों ने निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया। परिवार के लोग सांप को मारकर अस्पताल साथ ले आए।

अस्पताल में परिवार के लोगों ने बताया कि सिरसला निवासी राजेश शर्मा (43) खेत में कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसको जहरीले सांप ने डंस लिया। जिससे राजेश की तबीयत बिगड़ गई। सांप के काटने के बाद राजेश बेहोश होने लगा। सांप के डंसने के बाद परिजनों ने उसी समय सांप को भी ढूंढकर मार दिया। जिसको प्लास्टिक की थैली में डालकर अपने साथ अस्पताल ले आये। परिवार के लोगों ने बताया कि सांप को मारकर इसलिए साथ लेकर आये थे की डॉक्टरों को राजेश का इलाज करने में सहायता मिल सके। क्योंकि सांप के जहर का पता लगने के बाद मरीज का इलाज आसानी से हो जाता है। डॉक्टरों ने राजेश का इलाज कर उसको एक बार अस्पताल के वार्ड में भर्ती किया है। वहीं राजेश की स्थिति भी सामान्य बताई जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin