[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्कार्पियो से दस लाख रुपए बरामद:सालासर रोड पर पुलिस की एसएसएटी टीम ने की कार्रवाई, हिसाब नहीं देने पर जप्त की रकम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्कार्पियो से दस लाख रुपए बरामद:सालासर रोड पर पुलिस की एसएसएटी टीम ने की कार्रवाई, हिसाब नहीं देने पर जप्त की रकम

स्कार्पियो से दस लाख रुपए बरामद:सालासर रोड पर पुलिस की एसएसएटी टीम ने की कार्रवाई, हिसाब नहीं देने पर जप्त की रकम

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ पुलिस की स्टेटिक सर्विलांस टीम ने शनिवार की शाम सालासर रोड के पार्वतीसर नाके के पास एक काले रंग की स्कार्पियो से दस लाख रूपए जप्त किए।

डीएसपी दरजाराम ने बताया कि पार्वतीसर पुलिया के पास सुजानगढ़ की तरफ आती हुई स्कॉर्पियो को रुकवाकर चेक किया तो ड्राइवर के पास गाड़ी के कागज नहीं मिले। गाड़ी की तलाशी ली तो एक प्लास्टिक की थैली छिपाई हुई मिली। जिसे खोलने पर उसमें दस लाख रुपए मिले। इस रकम के बारे में ड्राइवर संदीप(28) पुत्र नेमीचंद जाट निवासी रामपुरा, थाना धोद जिला सीकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिस पर एसएसटी टीम ने गाड़ी और दस लाख रुपए जप्त कर लिए। कार्रवाई में एसएसटी टीम के प्रभारी व्याख्याता सुनील कुमार, पुलिस पार्टी प्रभारी महेन्द्र सिंह व कांस्टेबल दिलीप सिंह की खास भूमिका रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin