मेहंदी लगा दिया मतदान का संदेश
मेहंदी लगा दिया मतदान का संदेश
चूरू : जिले के राजकीय महिला महाविद्यालय, तारानगर में शनिवार को लोकसभा आम चुनाव-2024 के दौरान मतदाता जागरूकता के लिए ‘रंगीलो राजस्थान , रंगीलो लोकतंत्र‘ री मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने अपने हाथों पर मेहंदी लगाकर लोकसभा चुनाव-2024 में मतदान करने का संदेश दिया।
ईएलसी प्रभारी डॉ अनामिका प्रजापति ने बताया कि मेंहदी प्रतियोगिता में पुष्पा मेघवाल ने प्रथम, सपना ने द्वितीय तथा धापा मावर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
इसी क्रम में सरदारशहर के विश्वकर्मा मंदिर में स्वीप कार्यक्रम रंगीलो राजस्थान, रंगीलो लोकतंत्र री रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व सहयोगिनी द्वारा मेंहदी बनाकर मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया। इसी के साथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बुधवाली में भी मेहंदी प्रतियोगिता के माध्यम से महिला बाल विकास की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं मतदान हेतु प्रेरित किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2036736


