[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रोजा इफ्तार का आयोजन:हज़रत गट्टे वाले बाबा की मजार पर लोगों ने मिल कर इफ्तार कराया,एक साथ किया सामूहिक भोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रोजा इफ्तार का आयोजन:हज़रत गट्टे वाले बाबा की मजार पर लोगों ने मिल कर इफ्तार कराया,एक साथ किया सामूहिक भोजन

रोजा इफ्तार का आयोजन:हज़रत गट्टे वाले बाबा की मजार पर लोगों ने मिल कर इफ्तार कराया,एक साथ किया सामूहिक भोजन

जयपुर : सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक हज़रत गट्टे वाले बाबा की मजार पर होने वाले सालाना आयोजनों में से एक रोजा इफ्तार का आयोजन इस वर्ष भी बड़े ही हर्ष उल्लास और धूमधाम से आयोजित किया गया । इस अवसर पर रोजा इफ्तार के आयोजन में शरीक होने वाले सभी मुस्लिम रोजेदारों को सभी धर्म के लोगों ने मिलकर के रोजा इफ्तार करवाया ।

इस अवसर पर बाबा के दरबार में बाबा के काम करने वाले कार्यकर्ताओं में लक्ष्मी नारायण जी कोठत्यो बंबाला वाले, नवरत्न बथाडिया, सुमित शर्मा जीतावाला, रामबाबू अग्रवाल राशन वाले, ओम प्रकाश ठेकेदार, धीरज टकसाली ज्वेलर,यश ठाकुर युगल विष्णु व सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर बाबा के रोजेदारों की सेवा कर कोमी एकता की मिसाल पेश की ।

दरगाह के गद्दीनशीन बाबा खलीफा अकबर अली शाह की ओर से दुआ की गई देश में अमन चैन बना रहे और सज्जादा वसीम शाह की ओर से आह्वान किया गया कि सभी त्योहार सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनाया जाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin