[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई थाना क्षेत्र में पुलिस व बीएसएफ के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बबाई थाना क्षेत्र में पुलिस व बीएसएफ के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च

बबाई थाना क्षेत्र में पुलिस व बीएसएफ के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राजेश कुमार गुप्ता

बबाई : बबाई थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने आमजन से भय मुक्त होकर मतदान उत्सव में भाग लेने की अपील की है। फ्लैग मार्च के बाद थाना परिसर में आमजन के साथ पुलिस की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी दी गई।

थानाधिकारी सरदारमल यादव ने बताया कि प्रदेश में शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव करवाने को लेकर प्रशासन की ओर से विशेष तैयारी की जा रही है। इस दौरान थाना क्षेत्र में संवेदनशील मतदान केंद्रों की पूरी जानकारी हासिल कर उन पर विशेष सख्ती बरती जा रही है। इसके अलावा खेतड़ी का क्षेत्र हरियाणा सीमा से सटा होने के कारण पुलिस की ओर से भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। बॉर्डर एरिया में चेक पोस्ट बनाए गए है, जहां पुलिस के हथियारबंद जवान तैनात कर निगरानी की जा रही है। चुनाव आयोग की ओर से आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने को लेकर विभिन्न ऐप बनाकर जानकारियां दी जा रही है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति अपनी सुविधा के अनुसार घर बैठे चुनाव की जानकारी हासिल कर सकता है।

बबाई थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने फ्लैग मार्च निकाला
बबाई थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने फ्लैग मार्च निकाला

इस दौरान थानाधिकारी ने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की होने वाली गड़बड़ी को लेकर तुरंत पुलिस को सूचित करने का आह्वान किया और भय मुक्त होकर मतदान उत्सव में भागीदारी निभाने की अपील की। पुलिस व बीएसएफ की टुकड़ी की ओर से बबाई क्षेत्र के प्रतापपुरा, माधोगढ़, सेफरागुवार, दलेलपुरा, गाडराटा, हरडिया, पलेवा, कालोटा, रूपाकाबास, कांकरिया, नौरंगपुरा, ढाणी बारावाली गांवों में भी फ्लैग मार्च निकालकर संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इसके अलावा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मेहाड़ा थाना क्षेत्र के बार्डर एरिया में लगाई गई चैक पोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान चुनाव को लेकर बॉर्डर एरिया में प्रभावी गश्त करने के निर्देश दिए गए।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर एसडीएम सविता शर्मा, डीएसपी जुल्फीकार अली, मेहाड़ा थानाधिकारी राजवीर सिंह शेखावत, बीएसएफ एसआई मेहर सिंह, कांस्टेबल चोखाराम मयंक सांगवान सहित अनेक पुलिसकर्मी शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin