[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शादी का झांसा देकर युवती से रेप, आरोपी गिरफ्तार:प्रेग्नेंट होने पर अपनाने से किया इंकार, गर्भपात के लिए बनाया दबाव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शादी का झांसा देकर युवती से रेप, आरोपी गिरफ्तार:प्रेग्नेंट होने पर अपनाने से किया इंकार, गर्भपात के लिए बनाया दबाव

शादी का झांसा देकर युवती से रेप, आरोपी गिरफ्तार:प्रेग्नेंट होने पर अपनाने से किया इंकार, गर्भपात के लिए बनाया दबाव

रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ में युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक ने युवती को एक होटल में बुलाकर रेप किया था।

डीएसपी अनिल पुरोहित ने बताया कि तीन फरवरी को रतनगढ़ तहसील के एक गांव की 24 वर्षीय युवती ने रेप का मामला दर्ज कराया ​था। जिसमें उसने बताया कि गांव सीतसर निवासी संजय कुमार(25) उर्फ सोनू जाट के सा​थ उसकी जान पहचान थी। संजय ने युवती को शादी करने का विश्वास दिलाया। करीब एक वर्ष पहले युवक ने फोन कर युवती को फतेहपुर स्थित एक होटल में बुलाकर उसके साथ जबरन रेप किया। उसके बाद एक दिन जब युवती के घर पर कोई नहीं था, तो घर जाकर रेप किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। जिसका पता दो तीन महीने बाद पता चला। गर्भवती होने की बात जब युवती ने युवक को बताई तो उसने आश्वासन दिया कि हम भागकर शादी कर लेंगे। जिस पर युवती ने गर्भपात नहीं कराया। इसके बाद युवक के परिजनों ने उसकी शादी अन्य जगह पर पक्की कर दी।

शादी पक्की होने के बाद युवक के परिजनों ने गर्भपात के लिए दबाब बनाया तथा जाति सूचक गालियां निकालकर युवती को जान से मारने की धमकी दी। आठ माह का गर्भ होने के दौरान आरोपी युवक, उसकी मां व अन्यों ने नशीली गोलियां खिलाकर पहले फतेहपुर, फिर चूरू और उसके बाद सीकर ले जाकर युवती का गर्भपात करवा दिया। अब आरोपी 15 लाख रुपए देकर गर्भपात करवाने का कहकर जाति सूचक संबोधन कर शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने एसी एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रकरण में संजय फरार चल रहा था। जिसे डीएसपी अनिल पुरोहित ने गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet