[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ब्रांडेड कंपनी के नाम से बेचा जा रहा नकली तेल:पुराने पीपे खरीदकर भरते थे नकली तेल, 66 टिन के डिब्बे जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ब्रांडेड कंपनी के नाम से बेचा जा रहा नकली तेल:पुराने पीपे खरीदकर भरते थे नकली तेल, 66 टिन के डिब्बे जब्त

ब्रांडेड कंपनी के नाम से बेचा जा रहा नकली तेल:पुराने पीपे खरीदकर भरते थे नकली तेल, 66 टिन के डिब्बे जब्त

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  चंद्रकांत बंका

चिड़ावा : चिड़ावा शहर में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने किराना की दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की। विभाग ने एक ब्रांडेड तेल कंपनी के नाम पर उसके डिब्बों में नकली तेल बेचने का खुलासा किया है। ये डिब्बे कंपनी का तेल खरीदने वाले लोगों से खरीदकर इनमें नकली तेल भर दिया जाता था। ़

खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र और लालूराम यादव ने बताया कि नेताजी ब्रांड कंपनी ने तालुका विधिक सेवा समिति को शिकायत की थी कि कुछ लोग उनकी कंपनी के ब्रांड के नाम से नकली तेल बेच रहे हैं। शिकायत में बताया गया कि ये लोग पुराने खाली टिन के पीपों को खरीदकर उसमें नकली तेल भरकर बाजार में सप्लाई कर रहे हैं। जिस पर विधिक सेवा समिति ने खाद्य सुरक्षा विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए।

गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चिड़ावा में स्टेशन रोड स्थित रामनिवास किराना स्टोर और प्रभुदयाल ताराचंद किराना स्टोर पर कार्रवाई की। इस दौरान तेल के 66 टिन जब्त किए गए। वहीं दोनों जगहों से तेल के सैंपल भी लिए गए। अब ये सैंपल जांच के लिए जयपुर भेजे जाएंगे। इस दौरान नेताजी तेल कंपनी के प्रतिनिधि कैलाश शर्मा भी टीम के साथ मौजूद थे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र ने बताया कि क्षेत्र में इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet