[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना के गणेश्वर में डुडु मेला परवार पर:मेले में पहुंचे सैंकडों की संख्या में लोग, 500 साल पुरानी परंपरा बरकरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नीमकाथाना के गणेश्वर में डुडु मेला परवार पर:मेले में पहुंचे सैंकडों की संख्या में लोग, 500 साल पुरानी परंपरा बरकरार

नीमकाथाना के गणेश्वर में डुडु मेला परवार पर:मेले में पहुंचे सैंकडों की संख्या में लोग, 500 साल पुरानी परंपरा बरकरार

नीमकाथाना : नीमकाथाना निकटवर्ती गांव गणेश्वर में डुडु महोत्सव का बड़े ही धूमधाम से आयोजित हो रहा है। ग्राम देवता बाबा रायसल महाराज के वार्षिक डुडु मेले में हजारों श्रद्धालु की भीड़ रही।

सुबह बाबा रायसल मंदिर दरबार मे लोगो ने पूजा अर्चना कर खुशहाली की मन्नत मांगी। मेले के दौरान झांकी और शोभायात्रा निकाली गई। जिसमे हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। शोभायात्रा सालावाली और हरजनपुरा बाछड़ी से पहुंची, जो मुख्य मार्गो से होते हुए निकाली गई। शोभायात्रा पर ग्रामीणों ने जमकर पुष्प वर्षा की और ड्रोन कैमरे से भी पुष्प वर्षा की।

इस दौरान राजपूत समाज के लोगो ने अस्त्र शस्त्र के साथ बाबा रायसल महाराज के मंदिर दरबार में पहुंचे। जहां अस्त्र शस्त्र की पूजा की। मेले में कुश्ती दंगल आयोजित हो रहा हैं। जिसमें महिला पहलवानों भी भाग लेंगी। गणेश्वर का डुडु मेला हर वर्ष धुलंडी के दिन ही भरता है। वही सुरक्षा व्यवस्था के लिए सदर पुलिस भी तैनात रही।

500 सालों से चली आ रही परंपरा आज भी बरकरार मान्यता है कि विक्रम संवत 1444 में बाबा रायसल ने उजड़े हुए गांव को गणेश्वर के रूप में बसाया था। इसी दिन बाबा रायसल महाराज का राजतिलक हुआ था। इस महोत्सव के दौरान मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें 25 गांवों के लोग भाग लेते है और रायसल महाराज की पूजा की जाती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77