[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं (खेतड़ी) : बस्ती संपर्क अभियान:भाजपा कार्यकर्ताओं ने सविधान दिवस की तैयारियों को लेकर की चर्चा, भीमराव अंबेडकर की नीतियों से अवगत करवाने का रखा लक्ष्य


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

झुंझुनूं (खेतड़ी) : बस्ती संपर्क अभियान:भाजपा कार्यकर्ताओं ने सविधान दिवस की तैयारियों को लेकर की चर्चा, भीमराव अंबेडकर की नीतियों से अवगत करवाने का रखा लक्ष्य

बस्ती संपर्क अभियान:भाजपा कार्यकर्ताओं ने सविधान दिवस की तैयारियों को लेकर की चर्चा, भीमराव अंबेडकर की नीतियों से अवगत करवाने का रखा लक्ष्य

झुंझुनूं (खेतड़ी) : खेतड़ी नगर के भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा बस्ती संपर्क अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर, विशिष्ट अतिथि राजकुमार बाडेटिया, सुरेश मेघवाल थे, जबकि अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया ने की।

एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया ने बताया भाजपा एससी मोर्चा द्वारा बस्ती संपर्क अभियान के तहत 1 नवंबर से संविधान दिवस 26 नवंबर तक झुंझुनू जिले की दलित बस्तियों में संपर्क कर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के विचारों व नीतियों से अवगत करवाया जाएगा। प्रधानमंत्री द्वारा दलितों के लिए आठ साल में किए गए कार्यों का दलितों की बस्ती में जाकर उल्लेख किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बस्ती प्रचार अभियान के लिए खेतड़ी में पांच मंडल संयोजक मनोनीत किए गए हैं, जिनमें से खेतङी नगर से कृष्ण धानक, मेहाड़ा ग्रामीण से पिंकी सिलोलिया, जसरापुर ग्रामीण से धर्मपाल मेघवाल, बबाई ग्रामीण से सुभाष मेघवाल व खेतड़ी शहर से रामानंद नायक को बनाया गया है।

वहीं खेतड़ी शहर व जसरापुर मंडल के प्रभारी के रूप में राजकुमार बाडेटिया को नियुक्त किया गया है। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नेता इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि देश के संविधान को बनाने में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने अपना अहम योगदान दिया था, जिसकी बदौलत आज देश में संविधान व कानून की परंपरा निर्वहन किया जा रहा है। दलित व पिछड़े वर्ग को आगे बढ़ाने में बाबा साहेब की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी तथा पूरे देश में समानता का अधिकार लाकर प्रत्येक व्यक्ति को अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया था।

देश के प्रत्येक व्यक्ति का अपना एक अधिकार होता है तथा उन्हें अधिकारों के दायरे में रहकर उन्हें देश हित में काम करना चाहिए। इस मौके पर धर्मपाल मेघवाल, हरफूल मानोता, सुनील सिंघल, महिपाल दौराता, मनोज कुमार, बाबूलाल, धर्मा पहलवान, सतीश खरड़िया, प्रभु राजोता सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22