[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘मोदी शेर नहीं हैं, शेर की खाल ओढ़ रखी है’:डोटासरा बोले- कांग्रेस के प्रत्याशियों को भाजपा डरा रही है, लोकतंत्र खत्म करने की साजिश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

‘मोदी शेर नहीं हैं, शेर की खाल ओढ़ रखी है’:डोटासरा बोले- कांग्रेस के प्रत्याशियों को भाजपा डरा रही है, लोकतंत्र खत्म करने की साजिश

'मोदी शेर नहीं हैं, शेर की खाल ओढ़ रखी है':डोटासरा बोले- कांग्रेस के प्रत्याशियों को भाजपा डरा रही है, लोकतंत्र खत्म करने की साजिश

सीकर : प्रधानमंत्री कहते हैं मैं शेर हूं और एक अकेला ही सब पर भारी हूं। मोदी ‘शेर’ नहीं हैं। मोदी शेर की खाल ओढ़ कर शेर बने हुए हैं। यह बात पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने शनिवार को सीकर जिला कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान कही। डोटासरा ने कहा- भाजपा के लोग कांग्रेस प्रत्याशियों को डरा रहे हैं।

पीसीसी चीफ डोटासरा कांग्रेस-माकपा की सभा को संबोधित करने सीकर पहुंचे थे।
पीसीसी चीफ डोटासरा कांग्रेस-माकपा की सभा को संबोधित करने सीकर पहुंचे थे।

भाजपा कांग्रेसियों को धमका रही

डोटासरा सीकर लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कॉमरेड अमराराम के समर्थन में आयोजित सभा को भी संबोधित किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- बीजेपी वाले कांग्रेस नेताओं पर ईडी, सीबीआई को भेज कर छापेमारी करवा रहे हैं। प्रत्याशियों को धमका रहे हैं कि कांग्रेस से लोकसभा चुनाव में क्यों खड़े हुए हो। कांग्रेस प्रत्याशियों को बैठने के लिए कहा जा रहा है।

RLP और आप के साथ बातचीत जारी

आम आदमी पार्टी (आप) और राष्ट्रीय लोक दल पार्टी (RLP) के साथ गठबंधन को लेकर डोटासरा ने कहा कि आरएलपी और आप के साथ गठबंधन की बात दिल्ली में चल रही है। जिन लोगों ने देश को आजाद कराया वह बीजेपी वालों से क्या डरेंगे।

कार्यक्रम में कांग्रेस और माकपा के पदाधिकारी।
कार्यक्रम में कांग्रेस और माकपा के पदाधिकारी।

लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा

डोटासरा ने कहा कि देश में लोकतंत्र खत्म किया जा रहा है और लोगों से आजादी छीनी जा रही है। जिसको देखते हुए इंडिया गठबंधन बना। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले 30 से 35 पर्सेंट वोटों पर जो राज कर रहे हैं ना 2024 में सत्ता में नहीं आने वाले। देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी और सीकर से अमराराम लोकसभा चुनाव जीत कर दिल्ली जाएंगे।

भाजपा पिछले 10 साल से चुने हुए जनप्रतिनिधियों की खरीद-फरोख्त का काम कर रही है। राज्यसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में भाजपा क्रॉस वोटिंग कर रही है तो महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में सरकार गिराई गई। अभी झारखंड के मुख्यमंत्री को जेल में डाला और आदमी पार्टी के सीएम अरविंद केजरीवाल को भी जेल भेज दिया गया। भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर रही है।

सीकर लोकसभा सीट से प्रत्याशी कॉमरेड अमराराम के साथ गोविंद सिंह डोटासरा।
सीकर लोकसभा सीट से प्रत्याशी कॉमरेड अमराराम के साथ गोविंद सिंह डोटासरा।

भाजपा दुष्प्रचार कर रही है

डोटासरा ने कहा कि भाजपा ने राजस्थान में झूठ बोलकर सत्ता हासिल की है। पिछले 3 महीनों में सरकार ने राजस्थान का बुरा हाल कर दिया है। कांग्रेस सरकार की सभी योजनाओं को खत्म कर दिया गया है। भाजपा किसानों को लोन देना नहीं चाहती। केंद्रीय कृषि मंत्री और अमित शाह कह रहे हैं कि किसान के कर्ज माफ की जरूरत नहीं है।

सीकर में कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं के बगावत करने के सवाल पर डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक भी ऐसा नेता नहीं है जो गठबंधन की बगावत करे। यह बीजेपी का फैलाया हुआ दुष्प्रचार है। जिससे सावधान रहने की आवश्यकता है। कांग्रेस पूरे तन-मन से गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी।

RSS जितना डरपोक कोई नहीं

अमराराम ने कहा कि आरएसएस जितना डरपोक कोई नहीं है, यह मैंने देखा है। भाजपा की मां आरएसएस है और आरएसएस को धोने का काम पिछले 5 साल में डोटासरा ने जमकर किया है। आरएसएस 365 दिन शाखा लगाकर साजिशें रचती है। अगर दुनिया में कोई झूठ की प्रतियोगिता होती तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठ बोलने में गोल्ड मेडल मिलता।

नारा भी दिया

गोविंद सिंह डोटासरा ने मंच से संबोधित पर करते नारा दिया कि ‘लाल और तिरंगा’ लहराएंगे, अमराराम दिल्ली जाएंगे। कार्यक्रम में नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी, पूर्व केंद्रीय मंत्री महादेव सिंह खंडेला, चौमूं विधायक शिखा मिल बराला सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet