[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्व वानिकी दिवस पर किया वृक्षा रोपण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

विश्व वानिकी दिवस पर किया वृक्षा रोपण

विश्व वानिकी दिवस पर किया वृक्षा रोपण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार

नवलगढ़ : विश्व वानिकी दिवस या अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ऑक्सीजन जन आंदोलन एक व्यक्ति एक पेड़ अभियान के संयोजक एवं सदस्यों द्वारा नरेन्द्र सेवा जागृति संस्थान नवलगढ़ के तत्वाधान में दानवीर मार्ग डूंडलोद सांखू सड़क किनारे वृक्षारोपण करके मनाया गया। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र महासभा के संकल्प द्वारा पारित प्रस्ताव के अनुसार 2012 से लगातार मनाया जा रहा है। पूरे विश्व में पेड़ पौधों को सरक्षित करने के लिए वानिकी दिवस मनाया जाता है। इस दिवस पर सभी लोगों को वनों एवं पेड़ पौधों के महत्व के बारे में बताया जाता है। तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित करके उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाता है।पेड़ पौधों को काटने से रोकने और नए पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जाता है। प्रतिवर्ष विश्व वानिकी दिवस एक नई थीम के साथ मनाया जाता है। पिछले वर्ष 2023 में वन और स्वास्थ्य था। इस साल विश्व वानिकी दिवस की थीम फॉरेस्ट एवं इनोवेशन रखी गई है| जिसका हिंदी अनुवाद है वन एवं नवीनीकरण। आज का वृक्षारोपण कार्यक्रम बाल वर्ष मित्र निधिका कुमारी जाखड़ एवं ऑक्सीजन जन आंदोलन के संयोजन वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ सांखू के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर योगेश कुमार जाखड़, मनभरी देवी जाखड़, अनुराग जाखड़, सुमित कुमार जाखड़, चारुल कुमारी जाखड़, गिगराज जाखड़, पिंटू सिंह बिकावत डूंडलोद सहित अनेक व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने लगाए गए पौधों को पालने का संकल्प लिया।वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ सांखू ने इस अवसर पर लोगों से कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए तथा वनों को काटने से रोकने की दिशा में सभी सार्थक प्रयास करें। ध्यान रहे वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ द्वारा 150000 से अधिक पेड़ पौधे वितरीत किया जा चुके हैं |इस वर्ष 40000 पौधे घर पर स्थित नर्सरी में तैयार किए जा रहे हैं |जो आम जन को निशुल्क वितरित किए जाएंगे। अतः वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाए तथा पर्यावरण बचाएं। सीकर, लक्ष्मणगढ़, नवलगढ़, फतेहपुर सहित अनेक गांव एवं शहरों मे पर्यावरण प्रेमियों ने पेड़ पौधे लगाए तथा पालने का संकल्प लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet