[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बच्चे के रोने से परेशान मां ने उसका गला काटा:डेढ़ महीने का था बेटा; बोली- डिलीवरी के बाद से परेशान थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बच्चे के रोने से परेशान मां ने उसका गला काटा:डेढ़ महीने का था बेटा; बोली- डिलीवरी के बाद से परेशान थी

बच्चे के रोने से परेशान मां ने उसका गला काटा:डेढ़ महीने का था बेटा; बोली- डिलीवरी के बाद से परेशान थी

जयपुर : जयपुर में डेढ़ महीने के बच्चे की हत्या उसकी मां ने ही की थी। रामगंज थाना पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मां अंजुम ने पूछताछ में बताया कि डिलीवरी से लेकर अब तक वह बहुत परेशान थी। बच्चा रोता रहता था। इसके कारण वह सो नहीं पा रही थी। इसलिए हत्या की प्लानिंग की। आखिर 3 मार्च को उसने बेटे उजेफ की सर्जिकल ब्लेड से हत्या कर दी।

डीसीपी नॉर्थ राशि डोगरा ने बताया- 3 मार्च को रामगंज थाने में तेलियों का मोहल्ला चौकड़ी तोपखाना हजूरी गेट के रहने वाले जावेद खान पुत्र सलम खान ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया कि उसके भाई अमजद का बेटा उजेफ 2 मार्च को अपने कमरे में सोया हुआ था। इस दौरान दोपहर करीब 12 बजे रोने की आवाज आई। भाई की पत्नी अंजुम ने कमरे में जाकर देखा तो उसके बेटे उजेफ की गर्दन पर कट लगा हुआ था। खून बह रहा था। उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।

राशि डोगरा ने बताया- घटना की जानकारी मिलने के बाद हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। कुछ दिन बाद बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मर्डर के एंगल से जांच शुरू की। घर पर मौजूद महिलाओं और पुरुषों से पूछताछ की गई। घटना के समय घर पर कई लोग मौजूद थे। आरोपी मां अंजुम और बच्चा सबसे ऊपर की मंजिल में अकेले थे। ऐसी स्थिति में बाहर से किसी व्यक्ति द्वारा बच्चे का गला काटा जाना संभव नहीं था। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से गला काटना पाया गया।

दिन-रात रोता रहता था बच्चा
जांच में सामने आया कि घटना के दौरान बच्चे के पास केवल उसकी मां अंजुम ही मौजूद थी। अंजुम से गहनता से पूछताछ की गई। अंजुम ने बताया- डिलीवरी से लेकर अब तक वह बहुत परेशान थी। बच्चा दिन-रात रोता रहता था। रात को भी नहीं सो पाती थी। दिन में मैं अकेली रहती थी। बच्चे को रख नहीं पा रही थी। इससे मेरा दिमाग खराब रहता था।

4-5 दिन पहले भी मारने की कोशिश की
पुलिस पूछताछ में अंजुम ने बताया- मैं बच्चे का गला काटने से 4-5 दिन पहले से ही उसे मारने की सोच रही थी। मेरे पास सर्जिकल ब्लेड पहले से थी। 2 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे बच्चे का गला काट दिया। घरवालों का ध्यान भटकाने के लिए कह दिया कि कोई बच्चे का गला काट कर भाग गया है। जिसने लाल रंग की शर्ट पहन रखी थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet