किन्नर समाज ने मनाया फागोत्सव:फूल बरसाकर पदयात्रियों का किया स्वागत
किन्नर समाज ने मनाया फागोत्सव:फूल बरसाकर पदयात्रियों का किया स्वागत
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी के मुख्य बाजार में पोस्ट ऑफिस के पास किन्नर समाज के लोगों ने फागोत्सव मनाया। हिंदू-मुस्लिम संप्रदाय के किन्नरों ने सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल पेश करते हुए श्याम भक्तों पर फूल बरसाकर अभिनंदन किया।
जानकारी के अनुसार पोस्ट ऑफिस के पास खाटूवाले का दरबार लगाया गया। डीजे की धुन पर खाटूवाले के भजन-कीर्तन करते हुए पदयात्रियों के साथ नाच-गान कर फागोत्सव मनाया। इस दौरान उन्होंने फूलों की वर्षा की। पदयात्रियों ने किन्नरों के साथ नाच-गान करने के बाद उनको धोक लगाकर आशीर्वाद लिया। किन्नरों ने भी पदयात्रियों पर फूलों के साथ जमकर नोट उड़ाए। किन्नरों ने पदयात्रियों को आशीर्वाद के रूप में चांदी के सिक्के और नोट भी दिए। इस मौके पर किन्नर समाज के गुरु राजू हाजी, सनम बानो, नीजा, अंकिता, मोनिका शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038702


