डॉ डांगी फिर CMHO की कुर्सी पर:हाईकोर्ट के आदेश के बाद डॉ डांगी ने संभाला CMHO का चार्ज
डॉ डांगी फिर CMHO की कुर्सी पर:हाईकोर्ट के आदेश के बाद डॉ डांगी ने संभाला CMHO का चार्ज
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं : जयपुर हाईकोर्ट के आदेश के बाद डॉ. राजकुमार डांगी ने आज वापस सीएमएचओ का चार्ज संभाल लिया। डॉ. डांगी सुबह 10 के करीब ऑफिस पहुंच गए थे। उसके कुछ देर बाद कार्यभार ग्रहण कर लिया। बता दें कि 24 फरवरी 2024 को स्वास्थ्य विभाग जयपुर ने डॉ. डांगी का झुंझुनूं सीएमएचओ से जयपुर निदेशालय तबादला कर दिया था। इनकी जगह झुंझुनूं सीएमएचओ कार्यालय में कार्यरत डिप्टी सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर को सीएमएचओ लगाया था। लेकिन डॉ राजकुमार डांगी इसके विरूद्ध राजस्थान हाइर्कोर्ट में रिट याचिका दायर की थी। जिसके बाद शनिवार 15 मार्च को राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर ने डॉ. राजकुमार डांगी को झुंझुनूं सीएमएचओ पद पर यथावत रखने के आदेश जारी किए थे। जिसके बाद डॉ. डांगी ने सीएमएचओ का कार्यभार संभाल लिया।
इस दौरान पूर्व बीसीएमओ मनोज डूडी, पूर्व डिप्टी सीएमएचओ हरफूल बुडानिया, डॉ दुलीचंद, राजपाल फोगाट, कृष्ण श्योराण, शीशराम पूनिया समेत कार्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034066


