[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत:बीडीके अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

झुंझुनूं : कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत:बीडीके अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत:बीडीके अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा

झुंझुनूं : झुंझुनू के सदर थाना इलाके के उदावास के पास कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे का शिकार कुलडाराम (60) पुत्र सोहनराम झुंझुनूं के निकटवर्ती ग्राम पातुसरी का रहने वाला था। वह देर रात बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था।

रास्ते में डिवाइन स्कूल के पास सामने आ रही कार ने लापरवाही से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त की कुलडाराम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया।हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई, ग्रामीणों की ओर से पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई।

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया तथा घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन के आने बाद मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इस संबंध में मृतक के परिजन की ओर से सदर थाना झुंझुनूं में रिपोर्ट दी गई है। मृतक कुलडाराम टेंट का व्यवसाय करता था। रात को उदावास से अपने गांव पातुसरी जा रहा था। हादसे के बाद मृतक के घर में मातम छा गया। दीपावली की खुशी गम में तब्दील हो गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin