[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खबर का असर : समाचार छपते ही हरकत में आया प्रशासन, शिमला में दो जीएनएम व एक डॉक्टर लगाने के आदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खबर का असर : समाचार छपते ही हरकत में आया प्रशासन, शिमला में दो जीएनएम व एक डॉक्टर लगाने के आदेश

ग्रामीणों ने जताया आभार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा

शिमला : एक ही अस्थाई डॉक्टर के भरोसे चल रहा है राजकीय अनारदेवी सामुदायिक चिकित्सालय शिमला नामक शीर्षक से 7 मार्च को पत्रकार अनिल शर्मा के मुताबिक समाचार पत्र में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित हुआ था। समाचार प्रकाशित होते ही प्रशासन तुरंत हरकत में आया। नीमकाथाना जिला कलेक्टर शरद मेहरा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नीमकाथाना डॉ भवर लाल सर्वा को आदेश देकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिमला में तुरंत एक चिकित्सक तथा दो जीएनएम लगाने के आदेश दिए। जिस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने उसी समय उपजिला अस्पताल खेतड़ी से श्री शेरसिंह निर्माण चिकित्सा अधिकारी तथा दो जीएनएम राजबाला व सुशीला यादव नर्सिंग अधिकारी को डेपुटेशन आदेश कर ग्राम शिमला के चिकित्सालय में लगाया।

इसके लिए शिमला के ग्रामीणों ने समाचार पत्र का आभार व्यक्त कर खुशी जताई है। यादव समाज के जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि समाचार पत्र ने अस्पताल का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित करके लंबे समय से चली आ रही ग्रामीणों की स्टाफ लगवाने की मांग को पूर्ण करवा दिया है। ग्रामीणों ने कहा कि अस्पताल में स्थाई डॉक्टर लग जाने से सुविधाएं मिल सकेंगी। अब इलाज के लिए हरियाणा नही जाना पड़ेगा। यह अस्पताल अस्थाई डॉक्टर के भरोसे चल रहा था। जिनका ग्रामीणों के साथ व्यवहार भी सही नही था। अब स्थाई डॉक्टर लगाने पर ग्रामीणों ने समाचार पत्र तथा जिला कलेक्टर का आभार जताया है।

Related Articles