[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेमिवाल एवम् कैप्टन को श्रद्धांजलि अर्पित की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नेमिवाल एवम् कैप्टन को श्रद्धांजलि अर्पित की

अंबेडकर पार्क झुंझुनूं में मेघवंशीय समाज चेतना संस्थान एवम् सर्वसमाज द्वारा आज समाज की दो महान् विभूतियों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : मेघवंशीय समाज चेतना संस्थान के जिला संयोजक रामनिवास भूरिया ने बताया कि समाज ने एक सप्ताह में श्रवण कुमार नेमिवाल एवम् कैप्टन भाताराम के रूप में बहुत बड़े समाज सेवकों को खो दिया। ये समाज के लिए बहुत बड़ी छती है। भूरिया ने दोनों महानुभूतियों के जीवन परिचय के बारे में विस्तार से बताया। संपत बारूपाल ने बताया कि इन दोनों महानुभावों ने समाज के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका में रहकर समाजहित में हमेशा कार्य किया। नेमिवाल ने बैंकों के संगठनों में लीडरशिप में रहते हुए हमेशा निश्वार्थ रूप से कार्य किया। नेमिवाल अरिबिया के प्रांतीय अध्यक्ष एवम् सीटू के प्रांतीय अध्यक्ष के पद पर रहकर बैंक हितार्थ एवम् कर्मचारीयों के हित में अनेकों कार्य किए। कैप्टन भाताराम हमेशा सामाजिक कार्यों एवम् जिले में संचालित सामाजिक संगठनों में पदाधिकारी के रूप में रहकर हमेशा समाज के लिए कार्य करते थे।मेघवंशीय समाज चेतना संस्थान में महासचिव के पद पर रहते हुए अनेकों कार्य किए। संपत बारूपाल ने नेमिवाल के साथ बिताए हुए पलों के बारे में समाज को अवगत करवाया। डॉक्टर संदीप नेमिवाल ने पिता श्रवण कुमार की जीवन शैली के बारे में अवगत करवाते हुए बताया कि हम भी पिताजी के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज हितार्थ हमेशा कार्य करते रहेंगे।

इस दौरान कमांडेट भागीरथ नेमिवाल, हनुमान नेमिवाल, विद्याधर नेमिवाल, डॉक्टर संदीप नेमिवाल, शेखर नेमिवाल, मनीष नेमिवाल, सीताराम बास बुडाना, डॉक्टर निमिष नेमिवाल, चीफ इंजीनियर मालीराम वर्मा, पोकरमल आजाद, हरफूल सिंह घोटड़, कन्हैयालाल मेघवाल बीआरकेजीबी बूंदी, धनराज गलाना आरके पुरम, सुनील कुमार सांखला बूंदी, मनीष भारती बूंदी, राजेश बियानिया, संदीप धेनवाल सीकर, प्रोफेसर जयलाल सिंह, रामप्रसाद आल्हा, संदीप टंडन, अमन बड़जात्या जवाहरपुरा, आशीष गर्वा, हरिराम पिपरालिया, महेश मेघवाल, दरिया सिंह, सुनील गोठवाल, विजय कुमार, कमलेश काला, अजय, मुकेश कुमार, सुवालाल,महेंद्र सिंह महरिया, बंशीधर, राजकुमार कांटीवाल, विकास कुमार, मुकेश कुमार अजमेर, डॉक्टर सुनील कुमार रैया, घनश्याम, डॉक्टर राकेश कुमार, सुमेर सिंह सिरोवा, पुरुषोत्तम भागोतिया, छोटेलाल काला, ओमप्रकाश, बीरबल सिंह, सुभाष चंद्र, भगवान दास, मुकेश कुमार ढेबाना, सवाई सिंह,सीताराम सेवदा, इंद्राजसिंह भूरिया, संजय शास्त्री, सुभाष चंद्र मारिगसर, अरविंद कुमार, अंकित कुमार, राजेश हरीपुरा सहित सैंकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin