[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चोपदार की जयंती पर आयोजित हुआ निशुल्क चिकित्सा शिविर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चोपदार की जयंती पर आयोजित हुआ निशुल्क चिकित्सा शिविर

निशुल्क मधुमेह चिकित्सा शिविर का आयोजन 102 मरीज लाभान्वित

जनमानस शेखावाटी ब्यूरो  चीफ : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : लायंस क्लब झुंझुनूं की ओर से एमजेएफ लायन मरहूम सलाउद्दीन चोपदार के जन्मदिवस पर निशुल्क शुगर चिकित्सा शिविर का आयोजन लायन एमडी चोपदार(अध्यक्ष राजस्थान मदरसा बोर्ड राजस्थान सरकार) के आर्थिक सौजन्य से पंसारी लायंस अस्पताल में आयोजित किया गया। शिविर में मरीजों की शुगर जांच कर उन्हें एक माह की निशुल्क दवाइयां लायन डॉ. एनएस नरूका एवं लायन डॉ. अनिल अग्रवाल के परामर्श पर प्रदान की गई और सभी रोगियों को फल वितरित किए गए। साथ ही क्लब की ओर से बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया जिसमें क्लब द्वारा विभिन्न रोगियों को सात दिवस की दवाइयां निशुल्क प्रदान की गई।

इस अवसर पर दानदाता परिवार की ओर से मुनव्वर(मनोज)चोपदार, ईमरान बडगुजर, क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन अमरनाथ जांगिड़, सचिव लायन भागीरथ प्रसाद जांगिड़, कोषाध्यक्ष लायन शिवकुमार जांगिड, लायन डॉ. एनएस नरूका, लायन डॉ. अनिल अग्रवाल, लायन डॉ. देवेंद्र सिंह शेखावत, लायन गोपाल कृष्ण गुप्ता, लायन सुरेश कुमार मोदी, लायन किशनलाल जांगिड़, लायन ओमप्रकाश जांगिड़, लायन महिपाल सिंह, लायन रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, लायन मुबारक अली पठान, एमजेएफ लायन मनोज सिंह टीकेएन, लायन रामप्रताप कुमावत, प्रदीप अग्रवाल व रोहित जांगिड़ सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। शिविर संयोजक लायन महिपाल सिंह, लायन गोपालकृष्ण गुप्ता, लायन सुरेश कुमार मोदी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin