[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी : बसई में हुआ क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

खेतड़ी : बसई में हुआ क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

बसई में हुआ क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ : मुख्य अतिथि रहे पूर्व पुलिस उपअधीक्षक निहाल सिंह

खेतड़ी : उपखंड के बसई में सेठ सीताराम स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निहाल सिंह पूर्व पुलिस उप अधीक्षक,व विशिष्ट अतिथि अनूप सिंह रिटायर्ड जीएम, बलवीर छापोला, शीशराम जमालपुर, दुलीचंद, मुकेश मेघवाल रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल सिंह घुमरिया ने की। क्रिकेट प्रतियोगिता के मुख्य संयोजक विक्रम सिंह, सोनू, राजा गोरी, मुकेश खटीक योगेंद्र आदि ने अतिथियों का स्वागत किया इस अवसर पर क्रिकेट प्रेमी गणमान्य लोग मौजूद थे। उद्घाटन मैच टीबा बसई व किशनपुरा के मध्य खेला गया। जिसमें टीबा बसई ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग लेने का निर्णय किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अनूप सिंह मीणा ने आयोजकों को5100 की नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इस अवसर पर महावीर नालपुरिया, अमित झंझरिया, मुकेश योगी, बलराम मेघवाल, धर्मेंद्र यादव,सहित क्रिकेट प्रेमी व ग्रामीण जन मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले जनमानस शेखावाटी पर फॉलो करें जनमानस शेखावाटी की एंड्राइड एप्लिकेशन को अभी फ्री में डाउनलोड करें, जनमानस शेखावाटी की फेसबुक, यूट्यूब, वेब न्यूज़ को फॉलो करें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad