[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संस्कृतिक धरोहर बदराना जोहड़ को अवैध कब्जे से बचाने के लिए सीएम को सोपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

संस्कृतिक धरोहर बदराना जोहड़ को अवैध कब्जे से बचाने के लिए सीएम को सोपा ज्ञापन

संस्कृतिक धरोहर बदराना जोहड़ को अवैध कब्जे से बचाने के लिए सीएम को सोपा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार

नवलगढ़ : कस्बे का प्रसिद्ध बदराना जोहड़ पशु मेला हर साल आयोजित किया जाता रहा है जिससे किसानों मजदूरों को रोजगार मिला है शेखावाटी की संस्कृतिक धरोहर को संजोकर रखने वाला ये प्रसिद्ध पशु मेला है, जिसका आयोजन पहले पंचायत समिति कराती थी बाद में नगरपालिका द्वारा हुआ लेकीन कांग्रेस सरकार में 2020 में भू माफियाओं की कुदृष्टि पड़ गरी और कोरोना काल में लोकडाउन की आड़ में भू माफिया ने तत्कालीन विद्यायक का संरक्षण लेकर जोहड़ में मिट्टी भराव करके तारबंदी के द्वारा कब्जा कर लिया इस बात को लेकर बदराना जोहड़ बचाओ संघर्ष समिति ने चार साल तक बहुत संघर्ष किया आन्दोलन किए, भू माफिया ट्रस्ट के साथ मिलकर इस भूमि पर प्लाटिंग करना चाह रहे थे लेकीन संघर्ष समिति ने आन्दोलन के द्वारा जमीन को बिकने से तो रोक लिया लेकीन भू माफियाओं का कब्जा आज भी कायम है।

नवलगढ़ विधानसभा में जहां भाजपा का विधायक सत्तर साल में आज तक नहीं बना वहा भाजपा का विधायक बनाने में बदराना जोहड़ ने अहम भूमिका निभाई है, बदराना जोहड़ की भूमि खसरा संख्या 271, 272, 273, 274, 275, मास्टर प्लान 2021 के अनुसार खुला क्षेत्र बाग व खेल मैदान के लिए आरक्षित हैं। गिदावरी रिपोर्ट के अनुसार संवत 2012 से 2022 तक गोचर व जोहड़ भूमी दर्ज है, संवत 2016 से 2019 तक उक्त भूमी राजकीय भूमी जोहड़ दर्ज है।

न्यायालय उपखण्ड अधिकारी नवालगढ़ द्वारा मुक़दमा उनवानी बद्रीदास चौधरी (गोयनका) चेरिटेबल ट्रस्ट बनाम नन्द किशोर चौधरी मुकुदमा न 372/92 निर्णय दिनांक 30/09/1993 के द्वारा उपरोक्त भूमी का राजस्व रिकॉर्ड वादी बद्रीदास चौधरी (गोयनका) चेरिटेबल ट्रस्ट के नाम इस शर्त पर किया गया था कि उक्त भूमी सार्वजनिक उपयोग हेतु आती रहीं हैं, इस लिऐ इस भूमि को ट्रस्ट के नाम दर्ज किया जाना उचित प्रतीत होता है ताकि इसके सार्वजनिक उपयोग व पशुओं के चरने गौवंश विचरण आदि सार्वजनिक उपयोग हेतु कोई व्यवधान नहीं हों।

उक्त बदराना जोहड़ की भूमि पर अवैध कब्जा होने के उपरांत पशुओं के चरने और विचरण करने में परेशानी आ रही है जिससे गौवंश शहर में आवारा घूम रहा है गोवंश के स्थान पर अब भू माफियाओं ने कब्जा जमा लिया है। नवलगढ़ बदराना जोहड़ को भू माफियाओं से मुक्त कराने को लेकर बदराना जोहड़ संघर्ष समिति के संयोजन प्रताप पूनिया ने सीएम भजन लाल शर्मा के नवलगढ़ पधारने पर संघर्ष समिति की ओर से ज्ञापन सौंपा और बदराना जोहड़ को कब्जा मुक्त कराने का निवदेन किया।

इस मौके पर प्रताप पूनिया , सरपंच राजेन्द्र सैनी राम निवास डूडी, प्यारेलाल डूडी, मेजर जयराम सिंह, शीशराम खीचड़, व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे |

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62