[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

यमुना जल समझौते को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने जिला कलेक्टर झुंझुनूं के सामने 13 वें दिन भी धरना जारी रखा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

यमुना जल समझौते को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने जिला कलेक्टर झुंझुनूं के सामने 13 वें दिन भी धरना जारी रखा

यमुना जल समझौते को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने जिला कलेक्टर झुंझुनूं के सामने 13 वें दिन भी धरना जारी रखा

झुंझुनूं : यमुना जल समझौते को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले जिला कलेक्टर झुंझुनूं के सामने धरना 13 वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता कै मोहनलाल ने की। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यमुना जल समझौते को लेकर लोकसभा चुनाव में लाभ उठाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की धन्यवाद सभाएं की जाकर झूठी वाहवाही लूटने का काम किया जा रहा है। हम इस धन्यवाद यात्रा का पुरजोर विरोध करते हैं। हरियाणा विधानसभा सीएम मनोहर लाल खट्टर के नए बयान पर भाजपा के दावे को लेकर कहा कि केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की मध्यस्थता में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और सीएम भजनलाल शर्मा के बीच डीपीआर बनाने के समझौते के बावजूद हरियाणा के सीएम ने यमुना में 2400 क्यूसेक से अधिक पानी आने पर ही राजस्थान को पानी देने की बात कही है। इसमें से भी चौथे हिस्से का पानी पहले हरियाणा लेगा, उसके बाद यदि बचेगा, तो राजस्थान को पीने का पानी दिया जाएगा। ऐसे में बिना कुछ किए ही चुनावों में साधने के लिए धन्यवाद सभाएं आयोजित की जा रही हैं, भाजपा नेताओं को ये शोभा नहीं देती। 1994 के समझौते के आधार पर पुरानी बनी डीपीआर लागू करवाई जा कर सिंचाई के लिए पूरी पानी दिया जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो जिले की जनता अपना विरोध करेगी।

विरोध प्रकट करने वालों में क्रान्तिकारी किसान यूनियन के संयोजक पोकरसिह झाझडिया, शहीद भगतसिंह विचार मंच के संयोजक बजरंग लाल एडवोकेट, अनिल तानेदिया एडवोकेट, कै मोहनलाल, सहदेव कस्वा, बनवारीलाल जाट, घासी राम सोऊ एवं सरदार सिंह थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet