[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ के झाझड़ में सती मंदिर में चोरी,VIDEO:दो दान पात्र मंदिर से ले गए चोर, 500 मीटर दूर खाली पड़े मिले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ के झाझड़ में सती मंदिर में चोरी,VIDEO:दो दान पात्र मंदिर से ले गए चोर, 500 मीटर दूर खाली पड़े मिले

नवलगढ़ के झाझड़ में सती मंदिर में चोरी,VIDEO:दो दान पात्र मंदिर से ले गए चोर, 500 मीटर दूर खाली पड़े मिले

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार

नवलगढ़ : नवलगढ़ थाना क्षेत्र के झाधड़ गांव में प्रसिद्ध रानी सती मंदिर में बीती रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। दो अज्ञात चोर मंदिर की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे। पहले तो उन्होंने मंदिर का मुख्य मंड का दरवाजा खोलने की कोशिश की। मगर वह नहीं खुला तो मंदिर में रखे तीन दान पात्र उठाकर ले गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।

जानकारी के मुताबिक रात को करीब दो से ढाई बजे के बीच अज्ञात दो चोर खिड़की तोड़कर मंदिर में घुसे। जिन्होंने पहले तो मुख्य मंड को दरवाजा तोड़कर उसमें रखा सोने-चांदी का सामान चुराने की कोशिश की। मगर दरवाजा नहीं खुला, तो वह अपने साथ तीन दानपात्र उठाकर ले गए। ये तीनों दान पात्र मंदिर से करीब 500 मीटर दूरी पर ही खाली मिले। जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने जब्त कर लिया है।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों इस मंदिर में भागवत कथा का आयोजन किया गया था। जिसके कारण मंदिर में भी अच्छा चढावा आया था। ग्रामीणों ने बताया कि यदि तीन दिन में पुलिस इस घटना का खुलासा नहीं करेगी तो रोड जाम करने जैसे कदम उठाए जाएंगे। चोरी की घटना की सूचना मिलने पर सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मंदिर में जमा हो गए। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet