[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

CM बोले- अशोक गहलोत की खुद की गारंटी नहीं थी:कहा- गारंटी सिर्फ पीएम मोदी ही दे सकते हैं, कांग्रेस ने 75 साल झूठ बोला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

CM बोले- अशोक गहलोत की खुद की गारंटी नहीं थी:कहा- गारंटी सिर्फ पीएम मोदी ही दे सकते हैं, कांग्रेस ने 75 साल झूठ बोला

CM बोले- अशोक गहलोत की खुद की गारंटी नहीं थी:कहा- गारंटी सिर्फ पीएम मोदी ही दे सकते हैं, कांग्रेस ने 75 साल झूठ बोला

जनमानस शेखावाटी ब्यूरो  चीफ : आज़ाद अहमद खान

खेतड़ी नगर : पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जिस योजना का शिलान्यास करती है उसका उद्घाटन भी करती है। यह गारंटी मोदी ही दे सकते हैं। विधानसभा चुनाव से दो महीने पहले पूर्व सीएम अशोक गहलोत गारंटी दे रहे थे। गहलोत साहब, जब आपकी खुद की गारंटी नहीं थी, तो आप कौन सी गारंटी दे रहे थे। यह बात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को नीमकाथाना जिले के खेतड़ी में नेहरू मैदान में यमुना नहर समझौता को लेकर हुई आभार सभा को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को सभी 25 सीटें बड़े अंतर से जिताने की अपील की, साथ ही केंद्र सरकार की योजनाएं गिनाते हुए विपक्ष पर निशाना साधा।

सीएम ने कहा- कल मैंने उदयपुर में पेयजल योजना का शिलान्यास किया। उदयपुर का पानी बंगाल की खाड़ी और अरब सागर तक जाता है। इस पानी के उपयोग के लिए देवास की तीसरी और चौथी इकाई का शिलान्यास किया है। यह पानी कपासन, चित्तौड़गढ़ और बीसलपुर तक पहुंचेगा।

खेतड़ी में मंच पर पहुंचने के बाद सीएम का साफा पहनाकर भाजपा नेताओं ने स्वागत किया।
खेतड़ी में मंच पर पहुंचने के बाद सीएम का साफा पहनाकर भाजपा नेताओं ने स्वागत किया।

यमुना नहर समझौते में 3 लाइन राजस्थान की, एक हरियाणा की

मुख्यमंत्री ने यमुना नहर समझौते का जिक्र करते हुए कहा- योजना के तहत राजस्थान में 3 पाइप लाइन आएगी। चौथी लाइन हरियाणा की होगी। यह समझौता हुआ है। क्या किसी प्यासे को पानी नहीं पिलाना चाहिए। किसी के घर से पाइप लाइन आएगी तो उसे भी कुछ देना पड़ेगा।

हर वादा पूरा करेंगे

हम संकल्प पत्र लेकर आए थे, उसका हर वादा पूरा करेंगे और काम शुरू कर दिया है। हम लास्ट के 3 महीने वाला घोषणा पत्र नहीं लाए हैं। हमने 450 रुपए में सिलेंडर देने का वादा किया था, हमने 73 लाख माताओं को सिलेंडर दिए हैं। कांग्रेस के शासन में पेपर लीक हुए। हमने 25 आरोपियों को पकड़ लिया है, 5 और लोगों को पकड़ा गया है। युवाओं के सपने रौंदने वालों को हमारी सरकार बख्शेगी नहीं। हम युवाओं की उम्मीदों को ठेस नहीं लगने देंगे।

सभा स्थल पर बैठने के लिए पुरुषों और महिलाओं की अलग व्यवस्था की गई।
सभा स्थल पर बैठने के लिए पुरुषों और महिलाओं की अलग व्यवस्था की गई।

गहलोत 10 किमी भी हेलिकॉप्टर से जाते थे

मुख्यमंत्री ने कहा- कल मैं गोगुंदा गया था। वहां मैंने रोड बनाने के निर्देश दिए। पूर्व सीएम अपने क्षेत्र में 10 किलोमीटर भी जाते थे तो हेलिकॉप्टर से जाते थे। सरकार आते ही हमने विधायकों को सड़कों के लिए 5-5 करोड़ रुपए दिए हैं। मोदी सरकार ने हर गांव को सड़क से जोड़ने का काम किया है। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी और चौधरी चरण सिंह का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि उन्होंने किसानों के सम्मान के लिए काम किया। सड़कों के जाल और पेयजल परियोजनाओं के काम को मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। चौधरी चरण सिंह कहते थे कि गांव में बैठा व्यक्ति जब तक शासन में नहीं आएगा तब तक विकास नहीं होगा। पीएम मोदी गरीब का दर्द जानते हैं, क्योंकि वे खुद गरीबी देखकर आए हैं। कांग्रेस को इससे दर्द होता है। मैं भी किसान का बेटा हूं। गांव में किसान का पूरा परिवार खेती में जुटता है।

केंद्र की योजनाओं से मिला संबल

केंद्र सरकार की उज्ज्वला, हर घर शौचालय, जनधन खाता और पीएम आवास जैसी योजनाओं से ग्रामीण, गरीब और खासकर माताओं को विशेष संबल मिला है। विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव-गांव पहुंच रही है और केंद्र की योजनाओं की समीक्षा कर रही है। जिन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिला उनकी सूची मांगी जा रही है। पूछा जा रहा है कि वे लाभ से वंचित क्यों हैं। केंद्र सरकार पंडित दीनदयाल के अंत्योदय के विचार को आगे बढ़ा रही है। कांग्रेस ने 75 साल तक झूठ बोला है। मोदी सरकार ने काम की गारंटी दी है। घोषणाओं पर काम किया जा रहा है। कांग्रेस चुनाव में झूठे वादे करती है। 2 महीने बाद लोकसभा चुनाव होने हैं। मुख्यमंत्री ने राजस्थान से सभी 25 लोकसभा सीटें भाजपा को बड़े अंतर से जिताने की अपील की।

सभा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंचीं थी।
सभा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंचीं थी।

कांग्रेस ने सिर्फ नारा दिया

मुख्यमंत्री ने कहा- देश और राजस्थान पर सबसे ज्यादा राज कांग्रेस ने किया, लेकिन आज 75 साल बाद भी पढ़ाई के लिए स्कूल, स्वास्थ्य के लिए चिकित्सालय, पीने के पानी और सड़क की मांगें उठती हैं। इनकी सरकार केंद्र और हरियाणा में भी थी, लेकिन यमुना से पानी लाने के नारे लगाए गए, इसके अलावा कुछ नहीं किया। गरीबी हटाओ का भी सिर्फ नारा ही दिया।

उन्होंने कहा- मध्यप्रदेश में कमलनाथ की सरकार थी। कांग्रेस सरकार ने वहां लगातार पत्र लिखे, लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं आया। अब प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा राजस्थान के हक का पानी राजस्थान को मिलना चाहिए और सरकारों के बीच समझौता हो गया।

मुख्यमंत्री ने कहा- अशोक गहलोत की खुद की गारंटी नहीं थी, वो कैसे गारंटी दे सकते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ही गारंटी दे सकते हैं और गारंटी की भी गारंटी दे सकते हैं। विकास कार्यों की नींव भी हम रखते हैं और उद्घाटन भी हम ही करते हैं। नीमकाथाना में धन्यवाद सभा को संबोधित करने के बाद सीएम नवलगढ़ के लिए रवाना हो गए।

आईजी सत्येंद्र सिंह ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
आईजी सत्येंद्र सिंह ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

तीन जिलों के लिए वरदान साबित होगा यमुना का जल

विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने बताया कि शेखावाटी में लगातार गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए कई साल से यमुना नहर की कवायद चल रही थी। धरातल पर कोई महत्वपूर्ण प्रयास नहीं होने से आज तक शेखावाटी को यमुना का पानी नहीं मिल पाया। अब केंद्र, प्रदेश व पड़ोसी राज्य हरियाणा में भाजपा की सरकार है। केंद्रित जल शक्ति मंत्री की मध्यस्थता में बैठक हुई और शेखावाटी में पाइप लाइन के जरिए यमुना का पानी लाने पर समझौता हुआ है।

इससे पहले हेलीकॉप्टर से सीएम अकेले ही कार्यक्रम के लिए पहुंचे। इस दौरान हेलीपेड पर भाजपा नेताओं ने अगवानी की। मंच पर पहुंचने के बाद सीएम का साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet