[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य पर स्वभाषा में हस्ताक्षर अभियान का हुआ आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य पर स्वभाषा में हस्ताक्षर अभियान का हुआ आयोजन

मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य पर स्वभाषा में हस्ताक्षर अभियान का हुआ आयोजन

सीकर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य में 21 फरवरी से 28 फरवरी 2024 तक स्वभाषा सप्ताह के अंतर्गत “स्वभाषा में हस्ताक्षर अभियान” का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ अनिल कुमार राय ने “हमार माटी हमार देश” संदेश लिखकर हिंदी भाषा में हस्ताक्षर कर स्वभाषा हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर डॉ राय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति मातृभाषा को बढ़ावा देने वाली है। रिश्ते बनाने के लिए हमें उसी भाषा में बात करनी होगी जो हमारी मातृभाषा है। आज जो देश आगे है वो अपनी मातृभाषा में ही काम करते हैं। हमें भी मातृभाषा को बढ़ावा देने में शर्म नहीं आनी चाहिए बल्कि मातृभाषा पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम अंग्रेजी या किसी भी भाषा के विरोध में नहीं है बल्कि हम अपनी भाषा के समर्थन में हैं। स्वभाषा हस्ताक्षर अभियान के संयोजक असिस्टेंट प्रोफेसर रहीम खान और डॉ रानी सिंह रहे।

इस अवसर पर डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ रविंद्र कुमार कटेवा, सहायक कुलसचिव डॉ संजीव कुमार, सुरेंद्र कुमार, सहायक आचार्य डॉ भोमाराम, डॉ राजेश सैनी, डॉ मनेश कंवर, डॉ गोविंद सिंह, डॉ रमेश, डॉ सुमन, डॉ आरजू, डॉ कमल, डॉ दिनेश, डॉ स्वाति, दयाराम, डॉ मौसम, डॉ नीलम आदि मौजूद रहे। सभी अतिथियों का स्वागत असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रानी सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापित असिस्टेंट प्रोफेसर रहीम खान ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय में संचालित पाठ्‌यक्रमों के सभी शिक्षकगण और छात्र उपस्थित रहे सभी ने स्वभाषा में हस्ताक्षर करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22