स्टार एकेडमी फेयरवेल पार्टी का आयोजन
स्टार एकेडमी फेयरवेल पार्टी का आयोजन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जिला मुख्यालय के बाकरा रोड स्थित स्टार एकेडमी स्कूल में कक्षा बारह के विद्यार्थियों की फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय प्रबंधन पदाधिकारियों द्वारा मांँ सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा बारह के विद्यार्थियों का तिलक लगाकर व गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एकेडमिक एक्सलेंस अवार्ड 12वीं की छात्रा सानिध्या व रेणुका को, क्रिएटिव विजनरी अवार्ड 12वीं की छात्रा नरगिस को, लीडरशिप अवार्ड 12वीं छात्र वैभव को, टेक ट्रैल ब्लेजर अवार्ड 12वीं के छात्र नीकेश को दिया गया। संस्थान एकेडमिक डायरेक्टर मोनिका निर्वाण ने अपने संबोधन में कक्षा बारह के विद्यार्थियों को कठोर परिश्रम कर बेहतर परीक्षा- परिणाम के लिए मोटीवेट किया तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम का सफल संचालन 11वीं की छात्रा शगुन व योगेश ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन पदाधिकारियों के साथ एकेडमिक एडमिनिस्ट्रेटर विकास भालोठिया, कैप्टन मूलसिंह झाझड़िया, अमरेश नुनियाँ, सुनील कुमार टेलर, संजय जाँगिड़, यशस्वी शर्मा, हरिशचन्द्र कालोइया, गौरव बंसल, जगदीश प्रसाद, विक्रम सिंह, अजीत, पूनम तंवर, प्रिया सैनी, सुशील फगेड़िया, महेंद्र सिंह सिहाग, महेंद्र बेनीवाल, लक्ष्मीकांत शर्मा, अनूप कुमार शर्मा, सोहन बाकोलिया, कपिल जाँगिड़, शंकरलाल बाकोलिया नंदलाल शास्त्री, नवीन सैनी, निशा शर्मा, सैनीगल, पूजा कुमावत, पपीता कुल्हरी, कविता पूनिया, कर्म सिंह, मधु जाँगिड़, प्रियंका बुडानिया, महेश कुमार शर्मा, मीनाक्षी सोनी, नीतू जानू, सरोज पचार, महिमा शर्मा, करुणा कुमारी, पिंकी जाँगिड़, सविता सैनी, रिंकू चौधरी, अनीता शर्मा, पूनम कुमारी, प्रवीर पात्रा, धर्मवीर मीणा, सूरज, रोहीत कुमार यादव, प्रहलाद सिंह सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।