[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थानी लोक गीतों से गूंजी गोल्डन सिटी:मामे खान के चौधरी ने सबको झूमाया; स्वाति मिश्रा की राम धुन पर झूमे दर्शक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जैसलमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थानी लोक गीतों से गूंजी गोल्डन सिटी:मामे खान के चौधरी ने सबको झूमाया; स्वाति मिश्रा की राम धुन पर झूमे दर्शक

राजस्थानी लोक गीतों से गूंजी गोल्डन सिटी:मामे खान के चौधरी ने सबको झूमाया; स्वाति मिश्रा की राम धुन पर झूमे दर्शक

जैसलमेर : जैसलमेर के इंटरनेशनल डेजर्ट फेस्टिवल के पहले दिन शाम को शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में रेगिस्तान की मीठी महक लिए हुए राजस्थानी लोक गीतों की महफिल सजी। आइकन्स ऑफ जैसलमेर कार्यक्रम के तहत लोक कलाकार पद्मश्री अनवर खान और लोक कलाकार पेपे खान का सम्मान किया गया।

इसके बाद पूनम सिंह स्टेडियम में राजस्थानी लोक गीतों से सबका मनोरंजन हुआ। शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक संस ऑफ द सोइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पदमश्री अनवर खान बईया, पेपे खान ने राजस्थानी लोक गीत सुनाए साथ ही शहनाई वादन भी किया।

पद्मश्री अनवर खान बइया ने राजस्थानी लोक गीत सुनाए।
पद्मश्री अनवर खान बइया ने राजस्थानी लोक गीत सुनाए।

इसके बाद ‘मेरे राम आएंगे’ फेम स्वाति मिश्रा ने अपने बंद के साथ राम धुन के साथ साथ राम से जुड़े भजनों से माहौल भक्ति मय कर दिया। इस दौरान शहीद पूनम सिंह स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। दर्शकों ने रामधून के साथ ताल से ताल मिलाई। बिहार से आई स्वाति मिश्रा ने एक से बढ़कर एक राम धुन सुनाई। उन्होने सीता माता से जुड़ा भजन भी पेश किया।

स्वाति मिश्रा ने राम धुन से दर्शकों का दिल जीता।
स्वाति मिश्रा ने राम धुन से दर्शकों का दिल जीता।

स्वाति मिश्रा के बाद बॉलीवुड सेलिब्रिटी, मामे खान अपनी बैंड के साथ अपने लोक गीतों के साथ अपने अल्बम का गीत भी सुनाया। उन्होने वंदे मातरम, जैसलमेर के जैसाण धनी, और चौधरी गीत पेश किया। इस दौरान दर्शकों में उनके गीतों को लेकर खासा क्रेज देखा गया। गौरतलब है कि लोक कलाकार मामे खान बॉलीवुड में भी खासे लोकप्रिय है। कोक स्टूडियो के ‘चौधरी’ गाने से रातों रात स्टार बने मामे खान ने कई बॉलीवुड फिल्मों में गाने गाए है। उन्होंने रितिक रोशन की लक बाय चांस फिल्म में ‘बावो रे बावो’ गीत गाया है।

स्टेज पर परफ़ोर्म करते मामे खान।
स्टेज पर परफ़ोर्म करते मामे खान।

पिछले साल हिए कान्स फिल्म फेस्टिवल में मामे खान रेड कार्पेट पर चलने वाले पहले भारतीय लोक कलाकार बने। कई अवार्डों से सम्मानित मामे खान पूनम सिंह स्टेडियम में डेजर्ट फेस्टिवल में पहली बार हिस्सा लेकर काफी खुश नजर आए। इस फेस्टिवल को देखने के लिए कई देसी-विदेशी सैलानी जैसलमेर पहुंचे हैं।

स्टेडियम में मौजूद देशी-विदेशी सैलानी।
स्टेडियम में मौजूद देशी-विदेशी सैलानी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad