[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कार पलटने से डाक्टर की मौत:बीडीके अस्पताल के पूर्व पीएमओ के बेटे है डा.अर्पित कालेर,हादसे में दो दोस्त भी घायल,पशु आने से पलटी कार, देर रात एक बजे हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कार पलटने से डाक्टर की मौत:बीडीके अस्पताल के पूर्व पीएमओ के बेटे है डा.अर्पित कालेर,हादसे में दो दोस्त भी घायल,पशु आने से पलटी कार, देर रात एक बजे हुआ हादसा

कार पलटने से डाक्टर की मौत:बीडीके अस्पताल के पूर्व पीएमओ के बेटे है डा.अर्पित कालेर,हादसे में दो दोस्त भी घायल,पशु आने से पलटी कार, देर रात एक बजे हुआ हादसा

झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर से 10 किलोमीटर दूर सोती रोड़ पर आवारा पशु सामने आने से कार पलट गई। कार अनियंत्रित होकर वन क्षेत्र बीड़ की तारबंदी को तोड़ते हुए अंदर घुस गई। हादसे में एक डॉक्टर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा देर रात 1 बजे के आसपास हुआ। मृतक अर्पित कालेर (34) झुंझुनूं के इंदिरा नगर के रहने वाले थे। झुंझुनूं के राजकीय बीडीके अस्पताल के पूर्व पीएमओ शुभकरण कालेर के बेटे थे। झुंझुनूं सदर थाना के हैड कॉस्टेबल विरेन्द्र कुमार ने बताया कि देर रात ढाई बजे थाना क्षेत्र के सोती रोड पर हादसे की सूचना मिली थी। कार में तीन लोग सवार थे। अर्पित की मौके मौत हो चुकी थी। कार में फंसा हुआ था। उसे बाहर निकालकर झुंझुनूं के बीडीेके अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अर्पित की बॉडी मौच्यूरी में रखवाई गई। सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घायल हुए दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

राजकीय बीडीके अस्पताल के पूर्व पीएमओ के बेटे है डा. अर्पित कालेर
राजकीय बीडीके अस्पताल के पूर्व पीएमओ के बेटे है डा. अर्पित कालेर

डा. अर्पित कालेर अपने दो साथियों के साथ बुड़ाना की ओर से आ रहे थे। कोई समारोह से वापस झुंझुनूं लौट रहे थे। इस दौरान रात करीब एक बजे सोती के पास कार के सामने पशु आ गया। इससे कार अनियंत्रित हो गई। कार अनियंत्रित होकर बीड़ का लोहे का जाल तोडक़र अन्दर जा गिरी। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। किसी ने कंट्रोल रूम में सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार से निकालकर रात दो ढाई अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने डा. अर्पित को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पूर्व पीएमओ डा. शुभकरण सिंह कालेर सहित परिजन अस्पताल पहुंचे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62