[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एक बेहतरीन प्रशासक, अच्छे चिकित्सक और जिंदादिल इंसान थे डॉ जांदू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एक बेहतरीन प्रशासक, अच्छे चिकित्सक और जिंदादिल इंसान थे डॉ जांदू

पूर्व जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुनील जांदू के जन्मदिवस पर उन्हें किया याद, वक्ताओं ने कहा- चिकित्सा को बनाया जन सेवा का जरिया, हमेशा स्मृतियों में रहेंगे डॉ जांदू

चूरू : अंचल के लोकप्रिय चिकित्सक तथा पूर्व जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी स्व. डॉ सुनील जांदू के जन्मदिवस पर मंगलवार को जिला नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र में कार्यक्रम आयोजित कर चिकित्सकों, चिकित्साकर्मियों, प्रशिक्षणार्थियों एवं उनके चाहने वालों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व-कृतित्व को याद किया।

इस दौरान नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र में स्थित ऑक्सी-जोन वाटिका का नामकरण डॉ सुनील जांदू स्मृति ऑक्सी-जोन वाटिका किया गया। सहायक निदेशक (जनसंपर्क) कुमार अजय, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अहसान गौरी, डॉ साजिद चौहान, खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जगदीश सिंह भाटी, पूर्व प्राचार्य सुल्तान सिंह जांदू, डॉ विश्वास मथुरिया ने पट्टिका अनावरण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक निदेशक कुमार अजय ने कहा कि डॉ सुनील जांदू ने क्षेत्र की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को अपने मृदुल व्यवहार के जादुई स्पर्श से सकारात्मक चेहरा दिया और हमेशा संवेदनशीलता के साथ मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहे। डॉ जांदू एक बेहतरीन प्रशासक, अच्छे चिकित्सक, जिंदादिल इंसान थे, जिनकी स्मृतियां हमेशा हमें प्रेरणा देती रहेंगी। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अहसान गौरी, नर्सिंग अधीक्षक बजरंग हर्षवाल, डॉ साजिद चौहान, खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जगदीश सिंह भाटी, पूर्व प्राचार्य सुल्तान सिंह जांदू, डॉ विश्वास मथुरिया, उत्तम भांभू, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक संग्राम सिंह आदि ने संबोधित करते हुए डॉ जांदू के व्यक्तित्व और कृतित्व की सराहना की। संचालन मो शाहिद ने किया। इस दौरान वाटिका में पौधरोपण किया गया।

कार्यक्रम में हेमन्त सिहाग, विकास मील, कपिल जांदू, रणजीत गावड़िया, डीबी अस्पताल नसिर्ंग अधीक्षक रमेश कुमारी, नसिर्ंग अधिकारी सन्तोष बलाई, तारा चंद, योगेश सिंह, हेमराज शर्मा, रोहिताश रणवा, बाल चंद, संजय शर्मा, महेन्द्र गोपाल शर्मा, बिमला नेहरा, सुनीता सहित प्रशिक्षण केंद्र की छात्राएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62