[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

क्षत्रिय अधिकार महारैली को लेकर राजपूत समाज की बैठक:पीले चावल बांटकर दिया निमंत्रण; झुंझुनूं में 10 मार्च को होगी रैली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

क्षत्रिय अधिकार महारैली को लेकर राजपूत समाज की बैठक:पीले चावल बांटकर दिया निमंत्रण; झुंझुनूं में 10 मार्च को होगी रैली

क्षत्रिय अधिकार महारैली को लेकर राजपूत समाज की बैठक:पीले चावल बांटकर दिया निमंत्रण; झुंझुनूं में 10 मार्च को होगी रैली

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : आज़ाद अहमद ख़ान

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के डाडा फतेहपुरा में बुधवार को राजपूत समाज की ओर से झुंझुनूं में होने वाली क्षत्रिय अधिकार रैली को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के लोगों को पीले चावल बांटकर निमंत्रण दिया गया। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह फौजी ने कहा कि आगामी 10 मार्च को झुंझुनूं के शार्दूल छात्रावास में समाज की ओर से क्षत्रिय अधिकार रैली का आयोजन किया जा रहा है।

समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर होने वाली अधिकार रैली में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव एवं ढाणी में जाकर पीले चावल देकर आमंत्रित किया जाएगा तथा महासम्मेलन को लेकर विधानसभा के प्रत्येक गांव, ढाणी, कस्बा व शहर में अग्रवाल समाज के लोगों की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र से समाज के लोग बसों व निजी वाहनों के माध्यम से गांव से सैकड़ों की संख्या में अधिकार रैली में हिस्सा लेने के लिए झुंझुनूं जाएंगे। इसके लिए विधानसभा में गांव-गांव जाकर बैठक आयोजित करने हेतु एक समिति का गठन किया गया। समाज के युवाओं की बनाई गई टीम लोगों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने व समाज के विकास में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करेगी।

डाडा फतेहपुरा में अग्रवाल समाज के लोगों की बैठक आयोजित की गई।
डाडा फतेहपुरा में अग्रवाल समाज के लोगों की बैठक आयोजित की गई।

उन्होंने कहा कि समाज को विकास की गति ले जाने में समाज के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। समाज को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी अहम भूमिका निभानी चाहिए। इस दौरान 10 मार्च को होने वाली क्षत्रिय अधिकार रैली को लेकर युवाओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है, जो गांव, ढाणी व कस्बों में जाकर समाज के लोगों से सम्मेलन में शामिल होने का आह्वान कर रहे है। इस दौरान पोस्टर के माध्यम गांवों में जाकर लोगों को रैली मे भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इस मौके पर फतेह सिंह शेखावत, महावीर सिंह, पूर्व सरपंच वीर सिंह, पूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व भाजपा तहसील अध्यक्ष मेघ सिंह, हरिओम सिंह उसरियां, महिपाल सिंह गाडराटा, राजपूत समाज अध्यक्ष नरेंद्र सिंह शेखावत, मोहन सिंह, कैप्टन सुमेर सिह नाड, गंगा सिंह, जगमाल सिंह, कुंदन सिंह, हरपाल सिंह, प्रभु सिंह तंवर, संजय सिंह सहित समाज के अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62