[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में धन्यवाद सभा का आयोजन:क्षेत्र को मिलेगा यमुना नहर का पानी, पेयजल की किल्लत होगी दूर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में धन्यवाद सभा का आयोजन:क्षेत्र को मिलेगा यमुना नहर का पानी, पेयजल की किल्लत होगी दूर

खेतड़ी में धन्यवाद सभा का आयोजन:क्षेत्र को मिलेगा यमुना नहर का पानी, पेयजल की किल्लत होगी दूर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : आज़ाद अहमद ख़ान

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के बबाई में सोमवार को यमुना नहर का पानी देने की सहमति बनने पर ग्रामीणों की ओर से धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में गिरते भूजल स्तर से परेशान लोगों के लिए यमुना नहर का पानी वरदान साबित होने की बात कही। पंचायत समिति सदस्य नौरंग लाल सैनी ने बताया कि खेतड़ी का क्षेत्र पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां पेयजल की समस्या तेजी से उभर रही थी, जिसको लेकर पूर्ववर्ती सरकार ने कुंभाराम नहर का पानी लाकर क्षेत्र की जनता को राहत दिया था, लेकिन भूमिगत जल स्तर के काम होने से सिंचाई क्षेत्र में लोग परेशान होने लगे थे। इसके अलावा पेयजल का बेहतर प्रबंधन नहीं होने के कारण लोगों के सामने कृषि को लेकर काफी समस्या आने लगी थी।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री की मौजूदगी में हरियाणा व राजस्थान के मुख्यमंत्री की बैठक में शेखावाटी को यमुना नहर का पानी दिए जाने से क्षेत्र की जनता को काफी राहत मिलेगी। यमुना नहर का पानी आने से जल स्तर को बढ़ावा मिलने के साथ ही लोगों को कृषि में आने वाली परेशानियों को दूर किया जाएगा। क्षेत्र वासियों को सिंचाई के लिए यमुना नहर से पर्याप्त पानी मिलेगा, जिससे पैदावार बढ़ेगी तथा किसान वर्ग को आर्थिक बल मिलेगा। नहरी पानी आने से आम जन को फसलों में भरपूर पैदावार मिलेगी। सरकार की इस जन कल्याणकारी योजना से क्षेत्र का कृषक व हर वर्ग भाजपा सरकार का आभार व्यक्त कर रहा है।

इस दौरान ग्रामीणों ने धन्यवाद सभा के दौरान एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर मिठ्ठू सिराधना, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री अजय भार्गव, मंडल अध्यक्ष रतन कुमावत, हवलदार गाडाराम, पहलवान रघुवीर सिंह, पिन्टू मावन्डिया, डा.सुरेन्द्र सिंह, नंदलाल शास्त्री, बाबूलाल लाटा, प्रहलाद पोषवाल, रोहिताश गूर्जर सिलाटी, एजाजुदीन कुरेशी, मंगेजाराम निझरिया, भोलाराम , रामस्वरूप, बाबुलाल लाटा, रितेश अग्रवाल, बाबुलाल भाटीवाल, मालीराम शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet