[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क किनारे दबी मिली 15 साल की लड़की की लाश:लोगों ने कुत्तों को हाथ नोंचते देखा, पुलिस बोली- 4 दिन पुराना हो सकता है शव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सड़क किनारे दबी मिली 15 साल की लड़की की लाश:लोगों ने कुत्तों को हाथ नोंचते देखा, पुलिस बोली- 4 दिन पुराना हो सकता है शव

सड़क किनारे दबी मिली 15 साल की लड़की की लाश:लोगों ने कुत्तों को हाथ नोंचते देखा, पुलिस बोली- 4 दिन पुराना हो सकता है शव

सरदार शहर (चूरू) : चूरू जिले में सड़क किनारे एक 15 साल की लड़की की लाश जमीन में दबी मिली। रविवार की सुबह रास्ते से जा रहे पास के गांव के एक किसान ने कुत्तों को एक इंसान का हाथ नोंचते देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

भानीपुरा थाना अधिकारी गौरव खीड़िया ने बताया- सरदार शहर कस्बे के खेजड़ा गांव में रविवार सुबह करीब 8 बजे खीड़िया गांव के किसान इमीलाल चांदेल (32) ने पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि उनके गांव के बाहर खेजड़ा गांव से शिमला गांव जाने वाली सड़क किनारे एक लड़की का शव दबा मिला है, जिसे कुत्ते नोंच रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि शव लड़की का है, जिसकी उम्र करीब 15 साल है।

लड़की का शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।
लड़की का शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।

4 दिन पुराना हो सकता है शव
गौरव खीड़िया ने बताया कि शव करीब 4 दिन पुराना हो सकता है। आसपास के क्षेत्र में किसी ने इस तरह लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट नहीं दी है। आसपास के थाने में भी रिपोर्ट दे दी गई है। हमारी टीम हर एंगल से जांच करने में जुट गई है।

कुत्तें नोंच रहे थे मांस
खेजड़ी गांव में रहने वाले इमीलाल चांदेल ने बताया- वो आज सुबह करीब 7 बजे खेत जाने के लिए निकले थे। गांव के बाहर सड़क किनारे उन्हें कुछ कुत्तें जमीन को खोद कर मांस निकालकर खाते दिखें। उन्होंने करीब जाकर देखा तो जमीन से एक इंसानी हाथ बाहर दिख रहा था, जिसे कुत्ते नोंच रहे थे। ये देखते ही उन्होंने गांव में इसकी सूचना दी। इसके बाद भानीपुरा पुलिस को भी सूचना दी गई।

Related Articles