[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए 96% वोटिंग राजस्थान में 6 लोगों ने नहीं डाला वोट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राज्य

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए 96% वोटिंग राजस्थान में 6 लोगों ने नहीं डाला वोट

137 साल में छह बार मतदान, इस दिन का लंबे समय से इंतजार: सोनिया मुख्यालय व बेल्लारी में 100% मतदान

नई दिल्ली. कांग्रेस के अध्यक्ष के लिए सोमवार को देशभर में 68 मतदान केंद्रों पर 96 फीसदी मतदान हुआ। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर के बीच मुकाबला हो रहा है। कुल 9915 मतदाताओं में से करीब 9500 ने मतदान किया। चुनाव के नतीजे 19 अक्टूबर को आएंगे।

कांग्रेस मुख्यालय में 87, भारत जोड़ो यात्रा कैंप स्थल बेल्लारी में 50 मतदाताओं ने मतदान किया। दोनों जगह मतदान शत प्रतिशत रहा। अधिकांश राज्यों में 90 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि वह लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रही थीं। वह पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के साथ मतदान के लिए पहुंचीं।

प्रदेश में डोटासरा ने डाला पहला वोट

राजस्थान में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सुबह 10 बजे वोटिंग शुरू होते ही सबसे पहला वोट पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने डाला। वहीं पार्टी के पूर्व अध्यक्षों में स्वास्थ्य कारणों से नारायण सिंह ने वोट नहीं डाला।

पीसीसी में रही दिनभर रौनक, 396 वोट पड़े

जयपुर . सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में रौनक रही। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनावों में मतदान के लिए दो बूथ बनाए गए थे। जिनमें कुल 396 मत पड़े। पीआरओ और डीआरओ समेत कुल वोटर 416 थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मंत्री, विधायक एवं पीसीसी सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया।

6 लोगों ने नहीं डाला वोट: नारायण सिंह, सी. पी. जोशी, लीला मदेरणा, राघवेन्द्र मिर्धा , वाजिब अली, श्रवण कुमार ने निजी कारणों के चलते वोट नहीं डाले।

14 लोगों ने राज्य के बाहर किया मतदान

सचिन पायलट, रमा पायलट, रघु शर्मा, हरीश चौधरी, पवन गोदारा, खिलाड़ी लाल बैरवा, पवन खेड़ा, धीरज गुर्जर, अभिषेक मनु सिंघवी, नीरज डांगी, कृष्णा पूनिया, जुगल प्रजापत, रामेश्वर डूडी, प्रताप पूनिया ने राज्य से बाहर मतदान किया। मतपत्र पर पहला नाम एम. खरगे और दूसरा शशि थरूर का था। मतदाताओं को उनके नाम के आगे पेन से टिक करना था। दोनों मतपेटियां मतदान के बार दिल्ली रवाना कर दी गई। माना जा रहा है कि राज्य में खरगे के पक्ष में इकतरफा वोटिंग हुई है। हालांकि मतों की गिनती राज्यवार नहीं होकर, पहले दोनों उम्मीदवारों के वोटों के अलग-अलग बंडल बना कर की जाएगी। वोटों की गिनती 19 अक्टूबर को दिल्ली में होगी।

राहुल के लिए विशेष मतदान केंद्र

भारत जोड़ो यात्रा के बीच सोमवार को राहुल गांधी ने अन्य नेताओं के साथ कर्नाटक के बेल्लारी में विश्राम शिविर में बने विशेष केंद्र पर मतदान किया।

22 साल बाद चुनाव: 19 अक्टूबर को मिल जाएगा नया अध्यक्ष

1939: महात्मा गांधी समर्थित उम्मीदवार पट्टाभि सीतारमैया को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने पराजित किया था।

1950: आजादी के बाद पहले चुनाव में पुरुषोत्तम दास टंडन ने जवाहर लाल नेहरू समर्थित उम्मीदवार आचार्य कृपलानी को हराया। टंडन ने बाद में नेहरू से मतभेदों के चलते इस्तीफा दे दिया और कमान खुद नेहरू ने संभाली।

1977: देवकांत बरुआ के इस्तीफे के बाद हुए चुनाव में सिद्धार्थशंकर रे व कर्णसिंह को हराकर के. ब्रह्मानंद रेड्डी कांग्रेस अध्यक्ष चुने गए।

1997: सीताराम केसरी ने चुनाव में शरद पवार और राजेश पायलट को पराजित कर अध्यक्ष पद का चुनाव जीता।

2000: सोनिया गांधी जितेंद्र प्रसाद को भारी अंतर से हराकर कांग्रेस अध्यक्ष बनी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62