यमुना समझौते को लेकर आंदोलन तेज:20 फरवरी से गांव-गांव में धरना दिया जाएगा, चक्काजाम की भी चेतावनी
यमुना समझौते को लेकर आंदोलन तेज:20 फरवरी से गांव-गांव में धरना दिया जाएगा, चक्काजाम की भी चेतावनी
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : यमुना जल समझौते को लेकर झुंझुनूं में आंदोलन तेज हो गया है। अब 20 फरवरी से जिले के हर गांव में धरना शुरू किया जाएगा। इसको लेकर गुरुवार को अंबेडकर पार्क में यमुना जल महासंघर्ष समिति के सदस्य जुटे। जिसमें आंदोलन को सफल बनाने के लिए पंचायत समिति स्तर पर प्रचार दल बनाकर जिम्मेदारियां दी गई।
यमुना जल महासंघर्ष समिति ने प्रस्ताव पारित कर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के कथनानुसार हरियाणा सरकार के मावी बांध से पानी देने के प्रस्ताव को चुनावी नहर का झुनझुना करार देते हुए यमुना जल समझौते 1994 के अनुसार ताजेवाला हेड से पानी देने की डी पी आर की तकनीकी स्वीकृति देने व राजस्थान तथा हरियाणा के बीच एम ओ यू करवाने की मांग की।
बैठक में तय किया गया कि 21 फरवरी को अंबेडकर पार्क झुंझुंनू में यमुना जल महासंघर्ष समिति की बैठक होगी जिसमें आगे का जुझारू कार्यक्रम व्यापार संघों से समर्थन लेकर जिला बंद किया जाएगा। अगर सरकार ने मांगें नहीं मानी तो चक्काजाम जैसे कदम भी उठाये जा सकते हैं।
बैठक में प्रधान दिनेश सुंडा, सुभाष हमीरपुर, फूलचंद ढेवा, कामरेड फूलचंद बर्वर, रामचंद्र कुलहरि, सुमेर सिंह बुडानिया, कैलाश यादव, ओमप्रकाश झारोड़ा, सुरेश महला, गिरधारीलाल महला, मदन सिंह यादव, नरेश एडवोकेट, बजरंग लाल बराला, इंद्राज सिंह चारावास, महीपाल पूनियां, जयपाल बसेरा, शुभम रायला, राजेश बिजारणिया, गजराज कटेवा, प्रवीण कृष्णिया, प्रेम सिंह नेहरा, कर्मवीर शर्मा, विजेंद्र सिंह कुलहरि व पूर्व सरपंच अनिल कुमार टोनी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2038835


