[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आमजन की सुविधा के लिए हो रहा आस्था ट्रेनों का संचालन : मेघवाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आमजन की सुविधा के लिए हो रहा आस्था ट्रेनों का संचालन : मेघवाल

केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल चूरू आए, आमजन ने किया स्वागत

चूरू : केंद्रीय कानून एवं न्याय, संस्कृति एवं संसदीय मामलात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल बुधवार को चूरू आए।बुधवार दोपहर ट्रेन से चूरू आए केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने सालासर के लिए रवाना होने से पहले यहां चूरू रेल्वे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं एवं आमजन से मिलकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। इस मौके पर मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए अभूतपूर्व काम कर रही है और इस दिशा में एक से बढ़कर एक योजनाओं का सूत्रपात किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है और इसमें हम सभी को अपना योगदान करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत एक बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में पूरी दुनिया के सामने तेजी से उभर रहा है और आने वाला समय भारत का है। उन्होंने बताया कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद जनभावना को देखते हुए मोदी सरकार ने भगवान श्री राम के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बड़ी संख्या में आस्था स्पेशल ट्रेनों का संचालन का निर्णय लिया, जिसका लाभ देश के लोगों को मिल रहा है।

इस दौरान बसंत शर्मा, सुशील लाटा, दिनेश शर्मा, अभिषेक चोटिया, दीनदयाल सैनी, योगेश शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, भरत सुमन पारीक, सुरेश सारस्वत, हेमसिंह शेखावत सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता, आमजन मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet