[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में हंगामे के बीच जिला परिषद की साधारण सभा:विकास कार्य नहीं होने पर सदस्य का इस्तीफा,उपजिला प्रमुख बोले-फोन पर अभद्र भाषा बोलते अधिकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में हंगामे के बीच जिला परिषद की साधारण सभा:विकास कार्य नहीं होने पर सदस्य का इस्तीफा,उपजिला प्रमुख बोले-फोन पर अभद्र भाषा बोलते अधिकारी

सीकर में हंगामे के बीच जिला परिषद की साधारण सभा:विकास कार्य नहीं होने पर सदस्य का इस्तीफा,उपजिला प्रमुख बोले-फोन पर अभद्र भाषा बोलते अधिकारी

सीकर : सीकर में आज हंगामे के बीच जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक का आयोजन हुआ। जिला प्रमुख गायत्री कंवर की अध्यक्षता में आयोजित हुई इस बैठक में सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती,पीसीसी चीफ और सीकर के लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद सिंह, कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी, एसपी परिस देशमुख साहित्य कई अधिकारी और जिला परिषद के सदस्य मौजूद रहे।

बैठक में सड़क,बिजली,पानी,चिकित्सा,शिक्षा मनरेगा,अवैध खनन,जल जीवन मिशन, एग्रीकल्चर फॉरेस्ट सहित कई मुद्दों पर जिला परिषद सदस्यों ने कहा कि अधिकारी उनके क्षेत्र में विकास के काम नहीं करते। डोटासरा ने भी जीते हुए विधायकों के काम नहीं होने और हारे हुए प्रत्याशियों के काम अटकाने के आरोप लगाए।

जिला परिषद के वार्ड नंबर 22 के सदस्य कैलाशचंद ने अपने क्षेत्र की सरकारी स्कूलों में बालिकाओं के लिए शौचालय सहित अन्य सुविधाएं नहीं मिलने पर और शमशान भूमि पर अवैध कब्जे होने के विरोध में अपने पद से सदन में जिला प्रमुख गायत्री कंवर को इस्तीफा सौंप दिया।

मामले में जिला प्रमुख गायत्री कंवर ने कहा कि यदि जिला परिषद सदस्य की जगह वह होती तो वह भी इस्तीफा ही देती। यदि क्षेत्र में विकास के काम नहीं होंगे तो सदस्य इस्तीफा ही देंगे। उन्होंने कहा कि अब राजस्थान में भाजपा की सरकार बनी है। तो जल्द से जल्द बजट मिलने पर विकास के कार्यक्रम करवाएंगे।

उपजिला प्रमुख ताराचंद धायल ने जलदाय विभाग के अधिकारियों पर लोगों को पानी के कनेक्शन नहीं देने और अधिकारियों द्वारा फोन पर अभद्र भाषा बोलने का आरोप लगाया। वहीं जिला परिषद सदस्य जयंत निठारवाल ने भी जल जीवन मिशन में घोटाले के आरोप लगाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet